हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- विभिन्न स्थानों पर गोमांस फेंकने का धंधा बंद होना चाहिए, नहीं तो लोग सूअर का मांस रख सकते हैं

असम  असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न स्थानों पर गोमांस फेंकने का धंधा बंद होना चाहिए, नहीं तो अन्य लोग जवाबी कार्रवाई में विभिन्न क्षेत्रों में सूअर का मांस रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती है कि ऐसा कुछ हो और ऐसे मामलों पर कोई झगड़ा नहीं होना चाहिए। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीते दिनों हिंदू धर्म स्थलों और अन्य क्षेत्रों के पास गोमांस और गाय के अंग फेंके गए हैं। इन घटनाओं के बारे में पूछे जाने पर सरमा…

Read More

असम में कांग्रेस को प्रमोट कर रहे मुस्लिम देशों के 5000 सोशल मीडिया अकाउंट: CM

गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि असम कांग्रेस के पक्ष में 5,000 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट अचानक सक्रिय हो गए हैं, जिनमें से अधिकतर इस्लामिक देशों से ऑपरेट हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन सोशल मीडिया अकाउंट्स की उत्पत्ति 47 अलग-अलग देशों से हुई है, जिनमें सबसे ज्यादा अकाउंट बांग्लादेश…

Read More

हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा- असम से बाहर निकाले जाएंगे बांग्लादेशी

असम  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में अब अवैध प्रवासियों की पहचान कर बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के निष्कासन के लिए विदेशी न्यायाधिकरणों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय, सरकार अब सीधे 1950 के ‘Immigrants (Expulsion from Assam) Order’ का उपयोग करेगी, जो अभी भी कानूनी रूप से मान्य है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने क्लॉज 6A पर संविधान पीठ की सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि हर…

Read More

सरकार तीन महीने के भीतर अली तौकीर नेटवर्क को बेनकाब कर विधानसभा के समक्ष रखेगी: हिमंत बिस्वा सरमा

दिसपुर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि सरकार तीन महीने के भीतर पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के नेटवर्क को बेनकाब कर सारे तथ्य विधानसभा के समक्ष रखेगी। अली तौकीर के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से होने की बात कही जा रही है, और मुख्यमंत्री सरमा तथा भाजपा के अन्य नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न उसके साथ भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रही हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा, "मैं असम विधानसभा…

Read More

मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने महाकुंभ पर खरगे के बयान को लेकर भड़के, पूछा- क्या हज यात्रा से गरीबी खत्म हो जाएगी

असम असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के महाकुंभ पर दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सनातन धर्म के खिलाफ एक गहरी और परेशान करने वाली मानसिकता बताया। सरमा ने अपने एक्स (Twitter) हैंडल पर लिखा, "खरगे का महाकुंभ पर बयान अभूतपूर्व है और यह सनातन धर्म के खिलाफ एक गंभीर मानसिकता को दर्शाता है। मुझे लगता है कि यह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक रुख है।" क्या हज यात्रा से गरीबी दूर होगी- सरमा मुख्यमंत्री ने 2001…

Read More

कांग्रेस नेता पत्र लिखें तो हम सर्वसम्मति से बीफ पर प्रतिबंध लगाएंगे, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का ऐलान

दिसपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि कांग्रेस के नेता बीफ के विरोध में हैं। अगर वो मुझे इस संबंध में पत्र लिखते हैं, तो हम सर्वसम्मति से बीफ पर प्रतिबंध लगाएंगे। दरअसल, कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने आरोप लगाया था कि नगांव जिले के सामगुरी विधानसभा क्षेत्र में बीफ पार्टी का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा था कि इस तरह की पार्टी का आयोजन करने का मकसद मुस्लिम मतदाताओं को अपनी तरफ रिझाना था। उन्होंने दावा किया था…

Read More

फिर उठाया हिमंत बिस्वा सरमा ने बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा, कहा- ‘आने वाले दिनों में…’

गुवाहाटी. झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA की हार के बाद इस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया सामने आई है। वो झारखंड चुनाव के लिए सह प्रभारी बनाए गए थे। सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके JMM और उसके सहयोगी दलों को शानदार जीत पर बधाई दी है। इसके साथ ही झारखंड चुनाव में मिली हार को व्यक्तिगत रूप से दुखद बताया। मैंने लोगों का अथक प्रयास देखा असम सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'झारखंड में हार…

Read More

इजरायल को भगवान इतनी शक्ति दे कि वह सारे नसरल्लाह खत्म कर दे: हिमंता बिस्वा सरमा

पलवल इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की गूंज अब हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी सुनाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने  पलवल की एक रैली के दौरान हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के मारे जाने का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने भगवान से इरायल को शक्ति देने की प्रार्थना भी की। सरमा ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस की हरियाणा में सरकार बनी तो पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा बुलंद होगा और मामन खान हिंदुओं को…

Read More