‘लॉरेंस बिश्नोई को सरकार का मिल रहा संरक्षण!’ केंद्र सरकार पर भड़के अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला किया है. उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सरकार का संरक्षण मिल रहा है. केजरीवाल ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह दिल्ली में कहर बरपा रहा है. उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई खुद साबरमती जेल में बंद है, जो भाजपा शासित राज्य है. वो वहां की जेल से दिल्ली में जबरन वसूली रैकेट कैसे चला रहा है? लॉरेंस बिश्नोई को…

Read More

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आप पार्टी नया अभियान शुरू करने जा रही, ‘रेवड़ी पर चर्चा’ कैंपेन करेंगे लॉन्च

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) नया अभियान शुरू करने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को 'रेवड़ी पर चर्चा' कैंपेन को लॉन्च करने जा रहे हैं। पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता जनता के साथ ‘रेवड़ी पर चर्चा’ करेंगे। दरअसल आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से चलाई जा रही मुफ्त वाली स्कीमों को भारतीय जनता पार्टी ने ‘रेवड़ी कल्चर’ कहकर हमला किया था। केजरीवाल अब इसे अपने लिए हथियार बना चुके हैं।…

Read More

केजरीवाल के ‘शीशमहल’ की होगी जांच, BJP की शिकायत पर CVC ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली केंद्रीय सतर्कता आयोग ने फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री के बंगले के पुनर्निर्माण में कथित अनियमितताओं पर सीपीडब्ल्यूडी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। यह दावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को किया। फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस बंगले में ही अरविंद केजरीवाल बतौर दिल्ली के मुख्यमंत्री 9 साल तक रहे थे। बीजेपी इसे शीशमहल बताती है और जांच की मांग करती रही है। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि उनकी जांच पर केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने सीएम आवास…

Read More

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज ‘धन्यवाद रैली’ को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज  गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। डोडा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के मेहराज मलिक ने भाजपा के गजय सिंह राणा को चार हजार से अधिक मतों से हार का मुंह दिखाकर जीत का परचम लहराया है। केजरीवाल मेहराज मलिक के साथ इस रैली को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी द्वारा जम्मू-कश्मीर में खाता खोलना राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। ‘आप’ के लिए जम्मू-कश्मीर पांचवा…

Read More

राजधनी दिल्ली CM का आवास हुआ सील… हैंडओवर को लेकर विवाद, PWD ने लगाया डबल लॉक

 नई दिल्ली दिल्ली में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है. कारण, PWD ने 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास को सील कर दिया है. इसके गेट पर विभाग ने डबल लॉक लगा दिया है. अरविंद केजरीवाल द्वारा सीएम पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद इस सरकारी आवास को खाली किया गया था. वहीं आतिशी सीएम बनने के बाद इसमें शिफ्ट हुई थीं. आवास को खाली करने और हैंडओवर को लेकर ही विवाद है, जिसके बाद पीडब्लूडी ने एक्शन लिया है. इसके अलावा दिल्ली…

Read More

केजरीवाल ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी की डबल इंजन का नतीजा केवल महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है

नई दिल्ली आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी की "डबल इंजन सरकार" का नतीजा केवल "महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार" है। AAP की जनता की अदालत में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा केजरीवाल ने कहा, "हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की अगुआई वाली डबल इंजन सरकार खत्म होने वाली है। डबल इंजन की अवधारणा पूरे देश में विफल हो गई है। जून में एक इंजन तब टूट गया था जब उन्हें सिर्फ़ 240 सीटें मिलीं थीं…

Read More

केजरीवाल को मिल गया नया पता, बंगला नंबर-5, सांसद आवास में रहेंगे पूर्व CM

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अपना आवास खाली करेंगे। मुख्यमंत्री वाला घर छोड़कर केजरीवाल अब एक सांसद आवास में शिफ्ट होने जा रहे हैं। यह आम आदमी पार्टी के एक राज्यसभा सांसद के नाम आवंटित है, जो नई दिल्ली में फिरोजशाह रोड पर है। यानी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक का नया पता है- बंगला नंबर 5, फिरोजशाह रोड, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं, पार्षदों, विधायकों और सांसदों ने केजरीवाल को अपना घर देने की पेशकश…

Read More

नई दिल्ली में जनता की अदालत में बोले केजरीवाल, मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा क्योंकि मैं गलत करने नहीं आया

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर जनता की अदालत में पहुंचे हैं। अरविंद केजरीवाल जनता की अदालत को संबोधित किया। जनता की अदालत में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी बात रखी। केजरीवाल ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि वो जनता की अदालत में जाएंगे। केजरीवाल ने कहा था कि वे सीएम की कुर्सी पर तभी बैठेंगे जब जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र देगी। जनता की अदालत में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिश, कैबिनेट मंत्री सौरभ…

Read More

मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके केजरीवाल जल्द बंगला खाली करने जा रहे हैं, भाजपा ने इसे नौटंकी बताया

नई दिल्ली मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके अरविंद केजरीवाल जल्द अपना सरकारी बंगला खाली करने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि केजरीवाल आवास, गाड़ी समेत सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने जा रहे हैं। भाजपा ने इसे नौटंकी बताते हुए कहा कि केजरीवाल अभी कई एपिसोड दिखाने वाले हैं, जिसमें वह नीली वैगनार में घूमते दिखेंगे तो उनकी पत्नी सुनीता ठेले से सब्जी खरीदती दिखेंगी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में कल जिस राजनीतिक नौटंकी की…

Read More

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया, मनीष सिसोदिया नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री

नई दिल्ली दिल्ली की तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आने के दो दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने ना सिर्फ मुख्यमंत्री पद छोड़ने की बात कह डाली, इसके साथ ही दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भी इशारा किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने मंच से साफ कर दिया कि मनीष सिसोदिया…

Read More

केजरीवाल ने किया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान, दिल्ली में हो सकता है जल्दी चुनाव?

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। कथित शराब घोटाले में महीनों तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत लेकर निकले केजरीवाल ने अपने दांव से सबको चौंका दिया है। अपने पद पर बने रहने को अड़े रहे केजरीवाल ने रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि केजरीवाल ने अचानक इस्तीफे का दांव क्यों चल…

Read More