प्रदेश में शराब दुकानों के ठेके का 8वां चरण: अब समूह के साथ एकल दुकान के लिए भी आवेदन संभव

भोपाल  मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों का आवंटन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सात चरणों के ई-टेंडर एवं ई-टेंडर-कम-ऑक्शन पूरे होने के बाद शेष बची कम्पोजिट मदिरा दुकानों के लिए आठवें चरण में टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मदिरा दुकान के ठेका निष्पादन के आठवें चरण में दुकानों के समूह के साथ-साथ एकल दुकान के लिए भी ऑफर प्रस्तुत किए जा सकेंगे। ई-टेंडर के आठवें चरण के लिए निर्धारित कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। आबकारी आयुक्त दीपक…

Read More

इंदौर में शराब ठेकों का ऑक्शन: एक ठेके की कीमत 50 करोड़, जानें टॉप-10 सबसे महंगी दुकानें

इंदौर नई आबकारी नीति लागू होते ही इंदौर सहित आसपास के जिलों में वर्षों से सक्रिय बड़े शराब ठेकेदारों को बड़ा झटका लगा है। शासन ने शराब दुकानों की ग्रुप व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए इंदौर में ग्रुपों की संख्या 60 से घटाकर 56 कर दी है। साथ ही गुजरात सीमा से जुड़े जिलों में लंबे समय से चली आ रही सिंगल ठेकेदार व्यवस्था समाप्त कर प्रतिस्पर्धात्मक सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस बार इंदौर जिले को 2102 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया…

Read More

भोपाल में शराब ठेकों की कीमतों में 20% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, ड्यूटी नहीं बढ़ेगी, मुनाफे के लिए बिक्री बढ़ाना होगा

भोपाल  अबकी बार भोपाल की 87 शराब ठेकों से सरकार को 239 करोड़ रुपए या इससे ज्यादा मिल सकते हैं। पिछले साल रिजर्व प्राइस (आरपी) 1073 करोड़ रुपए थी, जबकि उच्चतम ऑफर राशि 1139 करोड़ रुपए मिली थी। इस बार रिजर्व प्राइस ही 1432 करोड़ रुपए रखी गई है। 2 मार्च को 29 दुकानों की नीलामी होगी। बता दें कि राज्य सरकार ने नई आबकारी नीति लागू कर दी है। नई व्यवस्था में शराब दुकानों को छोटे-छोटे समूहों में बांटा गया है। भोपाल की 87 दुकानों को 20 ग्रुप में…

Read More

भोपाल में शराब ठेकों की कीमतों में ₹239 करोड़ की बढ़ोतरी, 87 दुकानों का कुल टारगेट ₹1432 करोड़

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नई आबकारी नीति के तहत शराब ठेकों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि तय मानी जा रही है। सरकार ने 87 दुकानों के लिए इस बार ₹1432 करोड़ का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब ₹239 करोड़ अधिक है। पहले चरण में 2 मार्च को 29 दुकानों की ई-टेंडर नीलामी होगी। यह निर्णय सरकारी राजस्व बढ़ाने और लाइसेंस आवंटन प्रक्रिया को प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार नीलामी प्रक्रिया 2 मार्च को सुबह 10:30…

Read More

MP में नई शराब दुकानों पर बैन, अहाते भी रहेंगे बंद; नई आबकारी नीति लागू

भोपाल  मध्य प्रदेश में अब नई आबकारी नीति लागू हो गई है। प्रदेश सरकार ने साल 2026-27 के लिए आबकारी नीति में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए जारी की गई नई नीति के तहत कहा गया कि, प्रदेश में कोई भी नई शराब दुकान नहीं खुलेगी। अहाते पहले की तरह अब भी बंद ही रहेंगे। वहीं, एक समूह को पांच से ज्यादा दुकानें आवंटित नहीं की जाएंगी। वहीं, कोई भी पुरानी शराब दुकान का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। ये शर्तें माननी होंगी नर्मदा नदी के तट से 5 किलोमीटर की दूरी…

Read More

छात्रों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज के रास्ते से शराब दुकान हटाने की मांग

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान खड़ा हो गया है. जिले के सबसे पुराने शासकीय इंद्रावती महाविद्यालय, भोपालपट्टनम मार्ग में स्थित शराब दुकान के कारण विद्यार्थियों को आय दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शराबी उनका रास्ता रोककर उन्हें परेशान करते हैं. शराबियों से तंग आकर आज कॉलेज के विद्यार्थियों और ABVP संगठन ने SDM कार्यालय भोपालपट्टनम पहुंच गए. उन्होंने एसडीएम से जल्द से जल्द कॉलेज के मुख्य रास्ते पर मौजूद शराब दुकान को हटाने की मांग की है. छात्रों का आरोप है…

Read More

यूपी में शराब ठेका खोलने की मची होड़: एक दुकान के लिए 265 आवेदन, जानिए नियम और कमाई का गणित

लखनऊ  देश में शराब की बिक्री लगातार बढ़ रही है, राज्य सरकारों की इससे झोली भरती है, अप्लीकेशन फीस, लाइसेंस चार्ज और फिर हर बोतल पर कमीशन यानी TAX से सरकार को मोटी कमाई होती है. राज्य सरकारें अपने हिसाब से आबकारी नीतियों पर बदलाव करती रहती हैं, ताकि पारदर्शिता के साथ-साथ सरकार की आय भी बढ़ती रहे.   इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ लागू की गई है. उत्तर प्रदेश सरकार की मानें तो नई आबकारी नीति 2025-26…

Read More

राजस्थान-भरतपुर में बदमाशों ने शराब की दुकान के तोड़े कैमरे, तलब लगने पर लाखों का माल चोरी

भरतपुर. चोरों को जब शराब की हुड़क लगी तो उन्होंने शराब की दुकान पर धाबा बोल दिया। बदमाश दुकान के ताले तोड़कर शराब चोरी कर ले गए। चोरी करते की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस शराब की दुकान से एक महीने के अंदर दो बार चोरी हो गई। बदमाश करीब एक लख रुपये की शराब निकाल कर ले गए। मामला भरतपुर जिले के नदबई विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव हंतरा का है। शराब के शौकीनों ने एक शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए…

Read More

राजस्थान-करौली में शराब ठेका बंद करवाने सड़क पर उतरे ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

करौली. करौली में ग्राम पंचायत सरपंच के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप गांव में खुले शराब के ठेके को बंद करने की मांग की है। ग्रामीणों से जल्द मांग पूरी नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। खोहरी ग्राम पंचायत सरपंच महेश चंद्र माली के नेतृत्व में  कमल सिंह, शिवाजी, ब्रह्ममोहन सिंह, राजेश, विष्णु, गोविंद, पप्पू सहित अन्य ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत खोहरी में शराब की दुकान के साथ ही अवैध ब्रांचों के माध्यम से शराब की बिक्री की जा…

Read More