ममता बनर्जी ने महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ बताने वाले बयान पर संतों में काफी नाराजगी

प्रयागराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को मृत्यु कुंभ कहे जाने पर संत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और उनके बयान को सनातन धर्म का अपमान बताया है. संतों ने ममता बनर्जी से सार्वजनिक माफी की मांग की है. श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के राष्ट्रीय सचिव महंत जमुना पुरी ने कहा कि ममता बनर्जी जिस जिम्मेदार पद पर हैं, वहां रहते हुए उनको इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता. उन्होंने कहा, 'प्रयागराज महाकुंभ अमृत पर्व है, जिसकी दिव्यता और भव्यता पूरी दुनिया ने…

Read More

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विवादित बयान, महाकुंभ को बताया ‘मृत्युकुंभ’

कोलकाता  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया है। ममता बनर्जी ने महाकुंभ को मृत्युकुंभ बता दिया। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि महाकुंभ में वीआईपी को विशेष सुविधा मिल रही है, जबकि आम लोग परेशान हैं। इस महा आयोजन के लिए सही तरह से प्लानिंग नहीं की गई। ममता ने आगे कहा कि मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं। लेकिन कोई योजना नहीं है… कितने लोग बरामद हुए हैं?… अमीरों, वीआईपी लोगों…

Read More

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया, सिर न मुंडाने पर ऐक्शन

प्रयागराज बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें किन्नड़ अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। उनके साथ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। दोनों को अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है। ये कार्रवाई किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने की है। अजय दास ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अब नए सिरे से किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन होगा। साथ ही जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर का ऐलान होगा। बता…

Read More

आम चुनाव में INDIA गठबंधन की हार के लिए CONG जिम्मेदार, ममता बनर्जी ने बताया कैसे जीती BJP

कलकत्ता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी नई किताब में कांग्रेस को कड़ी आलोचना करते हुए बीजेपी के केंद्र में तीसरी बार सत्ता में लौटने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि कांग्रेस की गलतियों के कारण विपक्षी INDIA गठबंधन चुनाव में सफलता हासिल करने में असफल रहा और बीजेपी को बिना बहुमत के सत्ता में वापसी करने का मौका मिला। ममता बनर्जी की तीन नई किताबें  कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में लॉन्च की गईं। इन किताबों में से एक का नाम 'Banglar Nirbachon o Amra'…

Read More

ममता बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- ‘घुसपैठियों को बंगाल में घुसने दे रही BSF, राज्य को अस्थिर करने की साजिश’

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) बांग्लादेश से आतंकवादियों और घुसपैठियों को बंगाल में प्रवेश कराने में मदद कर रहा है। इसके कारण राज्य में शांति और सुरक्षा की स्थिति बिगड़ रही है। मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी कोलकाता में नबान्न सभागार में राज्य प्रशासनिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए की। ममता ने यह भी कहा कि अगर बीएसएफ ने ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देना जारी रखा तो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन…

Read More

संजय राउत ने संकेत दिया, क्या कांग्रेस के बाहर किसी को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का नेतृत्व करना चाहिए, चर्चा के लिए पार्टी तैयार

नई दिल्ली शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने मंगलवार को संकेत दिया कि उनकी पार्टी इस बात पर चर्चा करने के लिए तैयार है कि क्या कांग्रेस के बाहर किसी को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार हैं। राउत राष्ट्रीय जनता दल (राजग) प्रमुख लालू प्रसाद की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने का…

Read More

राहुल गांधी से उठ रहा भरोसा! INDIA गठबंधन के साथी दलों में इतनी बेचैनी क्यों?

नई दिल्ली इंडिया गठबंधन में क्या सबकुछ ठीक नहीं चल रहा? यह सवाल इसलिए भी क्योंकि I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल कई दल एक के बाद एक राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं। राहुल गांधी पर कोई सीधे सवाल खड़े कर रहा है तो कोई ममता बनर्जी को बेहतर बता कर नेता विपक्ष पर सवाल उठा रहा। संसद के शीतकालीन सत्र के बीच ही राहुल गांधी के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। टीएमसी की ओर से कही गई बात और ममता बनर्जी की हां के…

Read More

पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव, TMC ने भी किया उम्मीदवारों का ऐलान

पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। इस उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। सभी प्रमुख दल अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने और प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी पार्टी बीजेपी ने पहले ही अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। राजनीतिक दलों के बीच की प्रतिस्पर्धा और मतदाता जुटाने के लिए उनकी रणनीतियों का खुलासा अब आने वाले चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। TMC ने घोषित…

Read More

झुकी ममता ने मान लीं 3 मांगें, लेकिन काम पर नहीं लौटेंगे डॉक्टर, इन डिमांड्स पर अटकी बात

कोलकाता कोलकाता कांड में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा एक्शन लिया है. सीएम ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और डिप्टी कमिश्नर (नॉर्थ) समेत चार अफसरों को हटाने का ऐलान कर दिया है. इनमें स्वास्थ्य विभाग से जुड़े दो अफसर शामिल हैं. सीएम के इस फैसले का प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर ने स्वागत किया है और इसे अपनी नैतिक जीत बताया है. हालांकि, उन्होंने धरना वापस नहीं लिया है. जूनियर डॉक्टर्स का कहना है कि जब तक वादे पूरे नहीं किए जाते, हम यहां 'स्वास्थ्य भवन' (स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय) पर अपनी हड़ताल और प्रदर्शन जारी रखेंगे.…

Read More

बीजेपी ने मांगा ममता बनर्जी से इस्तीफा, सीएम का जवाब- पहले पीएम मोदी से मांगे

कोलकाता  पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में बलात्कार रोधी विधेयक पेश किया।इस विधेयक पर करीब दो घंटे चर्चा होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक शिखा चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल के अलावा विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी चर्चा में भाग ले सकते हैं। अपराजिता बिल पेश करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। चर्चा के दौरान बीजेपी की नारेबाजी पर ममता भड़क गईं और यूपी समेत अन्य राज्यों में हुईं…

Read More