श्रीनगर कश्मीर घाटी के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे की साजिश धीरे-धीरे सामने आ रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ऐसे ओवरग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने आतंकियों से चार बार मुलाकात की थी. उनको रसद सहायता उपलब्ध कराई थी. उनको मोबाइल फोन चार्जर दिया था. 26 साल के इस आरोपी का नाम मोहम्मद यूसुफ कटारी है, जो कि पेशे से शिक्षक है. केंद्रीय जांच एजेंसियों के मुताबिक, मोहम्मद यूसुफ कटारी ने पूछताछ में कबूल किया है कि वो पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों सुलेमान उर्फ…
Read More
