राजस्थान-जयपुर में मानसून धीरे-धीरे पड़ा कमजोर, अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा

जयपुर. राजस्थान में अब मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर पश्चिमी और उत्तर प्रदेश में बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो चुका है। बीते 24 घंटों की बात करें तो राज्य में अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा और कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में बारिश का दौर अब सुस्त पड़ रहा है। आगामी चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की…

Read More