मुंबई रश्मिका मंदाना ने अब तक अपनी मासूम मुस्कान, चुलबुले किरदारों और रोमांटिक भूमिकाओं से दर्शकों के दिल जीते हैं, लेकिन उनकी आने वाली पैन-इंडिया फिल्म ‘मैसा’ का टीजर यह साफ कर देता है कि अभिनेत्री अब अपने करियर के एक बिल्कुल नए और साहसी मोड़ पर कदम रख चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुए टीजर में रश्मिका का ऐसा रूप देखने को मिला है, जिसने फैंस और इंडस्ट्री दोनों को चौंका दिया है। टीजर में क्या कुछ आया नजर? टीजर की शुरुआत में ही आवाज सुनाई देती है…
Read More
