छत्तीसगढ़ में पटाखे और अगरबत्तियों से धमाके, सुरक्षा बलों का ध्यान भटकाकर हमला कर रहे नक्सली

रायपुर/नई दिल्ली. दिवाली पर फोड़े जाने वाले पटाखे और पूजा के लिए जलाई जाने वाली अगरबत्तियां नक्सलियों का नया हथियार बन गई हैं। नक्सली दूरदराज के इलाकों में सुरक्षा बलों के कैंपों पर हमला करने के लिए इनका सहारा ले रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों की ओर से 25 सितंबर को तेलंगाना के कोठागुडेम जिले में सीआरपीएफ के पुसुगुप्पा शिविर के आसपास राकेट हमला और गोलीबारी के लिए अगरबत्ती के जरिए पटाखे फोड़ कर सुरक्षा बल के जवानों का ध्यान भटकाने का अनोखा तरीका अपनाया गया था। एक…

Read More

छत्तीसगढ़-नारायणपुर में नक्सलियों ने सड़क के बीच में लगाया कुकर बम, वायर देखकर जवानों को हुआ शक

नारायणपुर. नारायणपुर जिले के कस्तूरमेटा और मोहंदी के बीच नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क के बीचोबीच कुकर बम लगाया गया था, लेकिन जवानों ने सड़क पर वायर देखा। इससे उन्हें शक हुआ, जिसके बाद जवानों ने सड़क खोदकर बम को बाहर निकाल कर उसे डिफ्यूज कर दिया। आला अधिकारियों ने बताया कि रोजाना की तरह आज सुबह भी जवानों की एक टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी, जहां नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए कस्तूरमेटा और मोहंदी के बीच में पांच-पांच किलो के…

Read More

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में एक महिला समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया, 41 लाख इनामी शामिल

नारायणपुर  छत्तीसगढ़ में जब से विष्णुदेव साय की सरकार आई है. तब से बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में तेजी देखी जा रही है. बस्तर में अब तक इस साल 157 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है. 663 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. नारायणपुर में सोमवार को हुए नक्सल ऑपरेशन में फोर्स ने तीन नक्सलियों को मार गिराया. इन नक्सलियों में से दो माओवादियों की पहचान हुई है. दोनों नक्सलियों के ऊपर कुल 41 लाख रुपये का इनाम था. नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई पहचान:…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश से नक्सलियों को ‘मार्च 2026’ तक पूरी तरह खत्म करने का प्लान तैयार किया

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के विभिन्न हिस्सों से नक्सलियों को 'मार्च 2026' तक पूरी तरह खत्म करने का प्लान तैयार किया है। गृह मंत्रालय के इस टारगेट के तहत, अगले 550 दिन में माओवादियों के पास दो च्वाइस होंगी।  पहला, अगर वे लड़ते हैं तो उन्हें गोली मिलेगी। दूसरा तरीका, आत्मसमर्पण का है। केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर, नई आत्मसमर्पण नीति तैयार कर रही है। नक्सल के रास्ते पर चले युवाओं को मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया जाएगा। अगर वे शांतिपूर्ण तरीके से हथियार डालते…

Read More

छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त होने में 18 महीने बाकी, बस्तर पहुंचे सीआरपीएफ के और 4 हजार जवान

रायपुर  देश से नक्सलियों का सफाया तय है। लंबे समय से चले अभियान में नक्सलियों का दबदबा खत्म हो चुका है, अब वक्त है अंतिम प्रहार का। केंद्रीय गृह मंत्री ने इसकी मियाद भी तय कर दी है- मार्च 2026। मोदी सरकार ने फैसला कर लिया है कि मार्च 2026 के बाद देश में नक्सलवाद नाम की कोई चीज नहीं रहेगी। यही वजह है कि इस समय सीमा पर खरे उतरने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों ने कमर कस ली है। योजना के मुताबिक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने…

Read More

CG में नक्सलियों की नहीं खैर, बस्तर के अबूझमाड़ जंगल में बनेगा सेना का युद्धाभ्यास रेंज

 रायपुर छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगल में अपना ठिकाना बनाने वाले नक्सलियों को तगड़ा झटका लगने वाला है। आधिकारिक दस्तावेजों से पता चला है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने नारायणपुर जिला प्रशासन से राज्य में माओवादियों के सबसे मजबूत किले बस्तर के अबूझमाड़ के जंगलों के अंदर सेना की युद्धाभ्यास रेंज बनाने के लिए 54,543 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करने के लिए कहा है। छत्तीसगढ़ के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने भारतीय सेना की युद्धाभ्यास रेंज की स्थापना के संबंध में नारायणपुर जिला कलेक्टर को 7 अगस्त को एक पत्र लिखा।…

Read More

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, 2 महिलाएं भी, शव और हथियार बरामद

जगदलपुर  तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 6 माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिला अधीक्षक रोहित राज ने बताया कि छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले की सीमा से लगे तेलंगाना के भद्रादीकोठागुडम जिला और पिनपाका मंडल करकागुडम के जंगल में गुरुवार तड़के हुई मुठभेड़ में ग्रेहाउंडस के जवानों ने कमांडर लक्ष्मण सहित छह नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM और ACM जवान आज सुबह ही नक्सलियों के ठिकाने पर…

Read More