नई दिल्ली हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली के अशोक विहार इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी पूनम भारद्वाज के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सैनी ने अपने भाषण में आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला और कहा कि दिल्ली की "आप-दा सरकार" को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूनम भारद्वाज को भारी मतों से जिताएं। मुख्यमंत्री नायब…
Read MoreTag: Nayab Singh Saini
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया
चंडीगढ़ विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है। नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल को अपने समर्थन में आए विधायकों की सूची भी सौंपी है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने सभी विधायकों का धन्यवाद…
Read Moreनायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी, जींद का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राज्य के जींद जिले में जुलाना में व्हाट्सएप ग्रुप पर यह धमकी दी गई थी। आरोपी की पहचान जींद जिले के देवरार निवासी अजमेर के रूप में हुई है। जींद के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि अजमेर ने 8 अक्टूबर को राज्य में मतगणना के दिन व्हाट्सएप ग्रुप पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधिकारी ने कहा,…
Read Moreहरियाणा में नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, 15 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह
चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे। 15 अक्टूबर को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जहां लगभग 50 हजार लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है। समारोह में भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी…
Read More