जिला कलक्ट्रेट में रविवार को अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने की सफाई

जयपुर. जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों एवं शाखाओं में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रविवार को अवकाश के दिन साफ-सफाई की। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अवकाश के दिन कलक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान की अगुवाई स्वयं ने की। अपने बीच स्वयं कलक्टर को सफाई करते देख अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का संचार हुआ और उन्होंने पूरे मनोयोग एवं समर्पण के साथ साफ-सफाई की। अतिरिक्त जिला कलक्टर, उपखंड अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी भी कार्यालयों में सफाई करते नजर आए। सफाई…

Read More