बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अनव इंडस्ट्री नामक फैक्ट्री में आज अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में वॉल पेंट, पुट्टी और टाइल्स बनाए जाते हैं। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल्स, पेंट…
Read More
