रायपुर। राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पद अलंकरण से सम्मानित किया। उन्होंने 15 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक 2024 से अलंकृत किया। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विभागीय झांकी में पहला पुरस्कार ग्रामोद्योग को, द्वितीय जेल विभाग और तृतीय पर्यटन-संस्कृति को मिला। इसी तरह स्कूल…
Read More