राजस्थान-विद्युत गृहों ने किया सर्वाधिक 7066 मेगावाट उत्पादन, मुख्यमंत्री दिशा-निर्देशन में गौरवपूर्ण उपलब्धि: ऊर्जा मंत्री

जयपुर। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों ने अब तक का उच्चतम 7066 मेगावाट विद्युत उत्पादन करते हुए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उत्पादन निगम की 7330 मेगावाट क्षमता की 22 थर्मल इकाइयों ने शुक्रवार को सर्वाधिक 6792 मेगावाट का विद्युत उत्पादन हासिल किया। वहीं निगम की गैस आधारित 600.5 एवं जल विद्युत आधारित 411 मेगावाट क्षमता की इकाइयों से 274 मेगावाट का विद्युत उत्पादन अर्जित किया गया। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्पादन निगम के प्रबन्धन एवं समस्त कर्मचारियों…

Read More