नई दिल्ली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने सीधे शब्दों में कहा है कि गुणवत्ता में सुधार कीजिए नहीं तो ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा. CII के एक कार्यक्रम में बोलते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ऐसे किसी भी मैन्युफैक्चरर और सप्लायर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो रेलवे को बेकार माल सप्लाई करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि ऐसी कंपनियों पर सख्त रवैया अपनाते हुए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा. इस कार्यक्रम में रेल मंत्री ने मैन्युफैक्चरिंग प्रॉसेस के ऑडिट का आदेश दिया…
Read MoreTag: Railway Minister Ashwini Vaishnav
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि ट्रेन के कंबल हर यात्रा के बाद साफ नहीं किए जाते
नई दिल्ली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि ट्रेन के कंबल हर यात्रा के बाद साफ नहीं किए जाते। उन्होंने बताया कि यात्रियों को प्रदान किए जाने वाले ऊनी कंबल महीने में कम से कम एक बार धोए जाते हैं। इसके अलावा, बेडरोल किट में एक अतिरिक्त चादर दी जाती है, जिसे कंबल के कवर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, यह जवाब कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदोरा के उस सवाल पर आया, जिसमें उन्होंने पूछा था कि यात्री स्वच्छ बेडिंग के लिए शुल्क…
Read Moreअश्विनी वैष्णव ने केरल के सीएम विजयन को लिखा पत्र, रेलवे प्रोजेक्ट के लिए की भूमि अधिग्रहण की अपील
नई दिल्ली केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र के जरिए रुके हुए रेलवे प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने के लिए तकनीकी और पर्यावरणीय मुद्दों को हल करने की अपील की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर कहा कि अगर तकनीकी और पर्यावरणीय मुद्दों को सुलझा लिया जाए तो केरल सरकार की रुकी हुई रेल परियोजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। जो भी तकनीकी और पर्यावरणीय मुद्दे हैं, कृपया उनका शीघ्र समाधान करें, ताकि परियोजना…
Read Moreरेल मंत्री ने कहना- रेलवे ट्रैक पर पत्थर, लोहा जैसी तमाम चीजें रखकर ट्रेनें पलटाने की साजिश पर हमारी नजर
नई दिल्ली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि रेलवे ट्रैक पर पत्थर, लोहा जैसी तमाम चीजें रखकर ट्रेनें पलटाने की साजिश रचने वालों पर हमारी नजर है। रेल मंत्री ने कहा कि इन मामलों को हम गंभीरता से ले रहे हैं और एनआईए को भी ऐसे केसों की जांच में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, 'रेल प्रशासन ने इन मामलों को गंभीरता से लिया है। हम राज्य सरकारों, डीजीपी, गृह सचिवों और पुलिस आदि से संपर्क में हैं। इसके अलावा एनआईए को भी शामिल किया गया है।'…
Read More
