रायपुर में फिर गूंजेगा IPL का शोर: RCB के दो मुकाबले प्रस्तावित, मुंबई और चेन्नई से टकराव संभव

रायपुर करीब एक दशक बाद राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच देखने को मिलेगा। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दो मुकाबले आयोजित करने की तैयारी चल रही है। फ्रेंचाइजी ने इस स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया है, जिससे रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय बाद आईपीएल का लाइव रोमांच देखने का मौका मिल सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस से हो सकते हैं मुकाबले जानकारी के अनुसार, इन…

Read More

रात 10 बजे के बाद DJ-धुमाल पर रोक, पुलिस और आयोजकों की बैठक में फैसला

रायपुर विवाह सीजन के दौरान डीजे और धुमाल को लेकर होने वाली शिकायतों और विवादों को देखते हुए प्रदेश में पहली बार पुलिस अधिकारियों और डीजे-धुमाल संचालकों की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीजे और धुमाल संचालकों ने स्वयं पहल करते हुए पुलिस अधिकारियों से चर्चा की और नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया। बैठक में डीजे-धुमाल संचालकों ने स्पष्ट कहा कि वे प्रशासन द्वारा तय सभी नियमों का पालन करेंगे, ताकि विवाह और अन्य कार्यक्रमों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या विवाद की…

Read More

महानगरों की तर्ज पर रायपुर को मिली सौगात: शहर की पहली मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग तैयार, 12 कारों की होगी एक साथ पार्किंग

रायपुर राजधानी रायपुर में बढ़ती वाहनों की संख्या और पार्किंग की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने महानगरों की तर्ज पर पहला मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल पार्किंग तैयार कर लिया है। यह पार्किंग निगम मुख्यालय परिसर में बनाई गई है। इस अत्याधुनिक पार्किंग सिस्टम को एक सप्ताह के भीतर शुरू भी कर दिया जाएगा। फिलहाल इसमें नगर निगम की गाड़ियां ही खड़ी की जाएंगी। बता दें कि निगम मुख्यालय परिसर में बनाई गई यह पार्किंग करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई है, जहां एक समय में 12…

Read More

दपूमरे जीएम तरुण प्रकाश के साथ सांसदों की बैठक, रायपुर–दुर्ग स्टेशन री-डेवलपमेंट की धीमी रफ्तार पर चिंता

रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ आज रायपुर रेल मंडल में संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक हुई. सांसदों ने रायपुर और दुर्ग स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्य की धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर की. डीआरएम दयानंद के इसके पीछे तकनीकी बताए जाने पर सांसदों ने रोष व्यक्त किया. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ बैठक में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महेश कश्यप, भोजराज नाग और रूपकुमारी चौधरी मौजूद रहे. बैठक में रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और रावघाट रेल लाइन सहित…

Read More

छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, रायपुर में लगातार दो दिनों से तेज धूप का असर

रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. पश्चिमी हवाएं तेज होने की वजह से रात में तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. शहर में ढाई डिग्री तक चढ़ चुका न्यूनतम तापमान थोड़ा कम होगा. रायपुर में पिछले दो दिन से प्रदेश में सबसे ज्यादा दिन का पारा दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इस दौरान कहीं भी बारिश की गतिविधि नहीं हुई. अगले…

Read More

नक्सलवाद के अंत की उलटी गिनती शुरू: रायपुर में अमित शाह की अगुवाई में उच्चस्तरीय रणनीतिक बैठक

रायपुर देश से नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन को लेकर केंद्र और नक्सल प्रभावित राज्यों के बीच आज रायपुर में निर्णायक दौर की बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित इन बैठकों को मार्च 2026 की तय समय-सीमा से पहले की सबसे अहम रणनीतिक बैठक माना जा रहा है। पहली समीक्षा बैठक सुबह शुरू हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य के पुलिस महानिदेशक सहित देश के नक्सल प्रभावित…

Read More

गुटखा किंग पर तीन सौ करोड़ का जुर्माना, छत्तीसगढ़ जीएसटी ने की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग. छत्तीसगढ़ जीएसटी ने दुर्ग के गुटखा किंग गुरमुख जुमनानी पर 317 करोड़ की पेनल्टी लगाई है. जुमनानी बीते 5 वर्षों से सितार नाम का गुटखा बनाकर पूरे राज्य में बेच रहे थे. तंबाखू युक्त गुटखा सितार पूरी तरह से प्रतिबंधित है. इस वजह से विभाग गुरमुख जुमनानी ने पांच वर्षों की गणना करके टैक्स और पैनल्टी की राशि तय की है. जीएसटी विभाग के अधिकारी ने बताया गुटखे का पूरा धंधा प्लानिंग के तहत था. गोदाम के लिए गुरमुख के पिता लोगों से रेंट एग्रीमेंट करते थे. इसी स्थान…

Read More

रायपुर पहुंचे एक्टर रणदीप हुड्डा, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की जमकर की सराहना

रायपुर बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे. रायपुर पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए छत्तीसगढ़ी संस्कृति और फिल्मों की खुलकर तारीफ की. एक्टर रणदीप ने कहा कि उन्होंने पहले भी छत्तीसगढ़ एक्सप्लोर किया है. राज्य में तैयार हो रही फिल्में अपनी भाषा और संस्कृति को करीब से जानने का एक माध्यम है. छत्तीसगढ़ की संस्कृति काफी समृद्ध है. लोगों में नक्सली समस्या को लेकर भ्रम था, लेकिन ऐसा नहीं है. छत्तीसगढ़ में काफी…

Read More

राज्य कर्मचारी संघ के अधिवेशन में मुख्यमंत्री साय शामिल, ‘कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा से साकार होती हैं नीतियां’

रायपुर. कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ होते हैं और उनकी ईमानदारी, कर्मठता तथा संवेदनशीलता से ही सरकार की योजनाएं, नीतियां और निर्णय वास्तविक रूप में धरातल पर उतरते हैं। छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा आप सभी की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन के कारण ही प्रभावी ढंग से कार्य कर पा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसर में राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के…

Read More

इंदौर से सीख: रायपुर में विधायक-महापौर सड़क पर उतरे, खारून को प्रदूषण मुक्त बनाने 5 घंटे चला अभियान

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को स्वच्छता और सुनियोजित विकास के मामले में इंदौर की तर्ज पर विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। रायपुर पश्चिम विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे और निगम आयुक्त विश्वदीप ने रविवार सुबह लगातार 5 घंटे फील्ड पर रहकर शहर की ड्रेनेज व्यवस्था और डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया। विधायक मूणत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसी ठोस कार्ययोजना बनाई जाए जिससे शहर के नालों का एक बूंद गंदा पानी भी खारून नदी में न मिले। निरीक्षण दल सबसे…

Read More

रायपुर के चंगोराभाठा में निर्माणाधीन भवन पर चला बुलडोजर, अनुमति के विपरीत किया था निर्माण

रायपुर. नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 मगर निवेश विभाग की टीम ने जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड अंतर्गत चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन को हटाने की कार्यवाही जेसीबी मशीन की सहायता से की गयी. कार्यवाही के दौरान नगर निगम कार्यपालन अभियंता लाल महेंन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता नागेश्वर राव रामटेके, उप अभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम की स्थल में उपस्थिति रही.

Read More

छत्तीसगढ़ की चित्रों में सजी सांस्कृतिक विरासत, फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

रायपुर. छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों और विविध लोक कलाओं को व्यापक जनसमुदाय तक पहुँचाने के उद्देश्य से क्लाउड एवं संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ के सहयोग से एक विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी राज्य की जनजातीय, ग्रामीण और लोक परंपराओं की जीवंत, कलात्मक और प्रामाणिक झलक प्रस्तुत कर रही है, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त रूप से दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कला प्रेमियों के साथ-साथ विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं,…

Read More

रायपुर में जेपी नड्डा का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर सीएम साय ने किया अभिवादन

रायपुर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सोमवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। सीएम साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे हुए। जांजगीर में आज जनादेश परब का आयोजन है। विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का आगमन हो रहा। उनका मार्गदर्शन, आशीर्वचन छत्तीसगढ़ की जनता को मिलेगा। जांजगीर चांपा जिले में जनादेश परब का आयोजन हो रहा है। इसमें BJP अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे।…

Read More

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रायपुर पहुंचे, CM साय ने प्रदेशवासियों के लिए मार्गदर्शन की दी जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ में भाजपा के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज जांजगीर-चांपा जिले में जनादेश परब का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री साय भी आयोजन में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता करने जांजगीर जारहे सीएम साय ने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नड्डा के दौरे को लेकर कहा कि प्रदेश की जनता को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री का मार्गदर्शन और आशीर्वचन मिलेगा. बता दें, 13 दिसंबर 2023…

Read More

रायपुर में मेट्रो स्टाइल एंटरटेनमेंट: सेंध लेक में शुरू हुआ ड्राइव-इन मूवी कल्चर, वीकेंड पर DDLJ और Mohabbatein की स्क्रीनिंग

रायपुर छत्तीसगढ़ में पहली बार एंटरटेनमेंट का एक नया विंडो ओपन होने जा रहा है. रायपुर के एमएसएमई द फरेबिस ने नया रायपुर में ड्राइव इन मूवी का आयोजन करने का फैसला किया है. ये ड्राइव इन मूवी नया रायपुर में सेंध लेक ग्राउंड में होने वाला है. इस ड्राइव इन मूवी का पहला शो रविवार 21 दिसंबर को होने वाला है. साथ ही आने वाले दिनों में भी वीकेंड्स और खास अवसरों पर लगातार ड्राइव इन मूवी का आयोजन किया जाएगा. वर्ल्ड क्लास एक्सपीरियंस के साथ होने वाले इस…

Read More