रायपुर छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा राजधानी के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन 8 और 9 नवंबर को किया जा रहा है. एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक ने बताया कि इस स्पर्धा में देश भर के लगभग 115 प्रोफेशनल राइडर्स हिस्सा लेने आ रहे हैं. उनकी टीम 7 नवंबर तक राजधानी पहुंच जाएगी. वहीं छत्तीसगढ़ से भी 50 राइडर्स इसकी तैयारी पाटन स्थित ट्रैक पर कर रहे हैं, इनमें से बेस्ट राइडर्स का चयन कर उन्हें इस स्पर्धा में भेजा जाएगा. इस स्पर्धा की…
Read MoreTag: RAIPUR
प्रधानमंत्री मोदी ने किया रायपुर में नए विधानसभा भवन का उद्घाटन, राज्योत्सव का आगाज़ आज
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच चुके हैं. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे, जिसे ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा पर निर्मित किया गया है. साथ ही राज्योत्सव 2025 का भी आगाज करेंगे. पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर पहुंचने से पहले सोशल मीडिया एक्स पर प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना…
Read Moreबीएमसी साइक्लोथॉन–25: रायपुर, दुर्ग-भिलाई और राजनांदगांव के साइक्लिंग ग्रुप्स ने कैंसर जागरूकता बढ़ाई
रायपुर विश्व स्तन कैंसर जागरूकता माह के दौरान बालको मेडिकल सेंटर ने आज रायपुर के मरीन ड्राइव में ‘बीएमसी साइक्लोथॉन–25’ का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य, फिटनेस और कैंसर के प्रति जागरूकता को एक साथ जोड़कर समाज में “शर्म छोड़ो – गांठों पर बोलो” का संदेश फैलाना है. इस वर्ष की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की थीम “Every story is unique, every journey matters” के साथ आयोजित इस साइक्लोथॉन में रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव से बड़ी संख्या में साइक्लिंग ग्रुप्स, पैरा ओलंपिक एसोसिएशन के ट्राय-साइक्लिस्ट्स, AIG ट्रैफिक संजय…
Read Moreरायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बैजनाथपुर जलाशय जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन
रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बैजनाथपुर जलाशय जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन 222.79 लाख की लागत से होगा मरम्मत कार्य, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ रायपुर सूरजपुर जिले के ग्राम बैजनाथपुर (ब) स्थित बैजनाथपुर जलाशय योजना के जीर्णोद्धार कार्य का आज विधिवत भूमिपूजन महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के करकमलों से संपन्न हुआ।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली और सिंचाई संसाधनों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। बैजनाथपुर जलाशय का जीर्णोद्धार क्षेत्र के किसानों…
Read Moreरायपुर के लिए डबल इंजन सरकार का ग्रोथ प्लान: राजधानी में प्रवेश आसान बनाने पाँच सड़कों का होगा 6 और 8 लेन विस्तार
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी में सिक्स लेन सिर्फ रायपुर से सिगमा तक है. बाकी राजधानी को जोड़ने वाली ज्यादातर सड़कें 4 लेन है. इसलिए राजधानी को रफ्तार देने के लिए करीब 5 सिक्स लेन और आठ लेन सड़क बनेगी, इसमें रायपुर-विशाखापट्टनम, रायपुर- लखनादौन, रायपुर – बलौदाबाजार, दुर्ग-आरंग बाइपास सिक्स लेन और सिगमा से बिलासपुर सड़क 8 लेन चौड़ी होगी. ये सड़कें न केवल यात्रियों की दूरी कम करेंगी, बल्कि समय, ईंधन और ट्रैफिक जाम से भी निजात दिलाएंगी. छत्तीसगढ़ में इन सड़कों के प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से चल रहा…
Read Moreरायपुर नर्स मर्डर केस: प्रेमी से विवाद के बाद हुई हत्या, लव ट्रायंगल का एंगल आया सामने
रायपुर राजधानी रायपुर में नर्स की हत्या होने से शहर में सनसनी फैल गई है. खून से लथपथ युवती की लाश घर के कमरे में मिली है. यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर पटेल चौक की है. लव ट्रायंगल में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, युवती की दोस्ती दुर्गेश नामक युवक से थी. चिरमिरी के सन्नी नामक युवक से भी पिछले 7 साल से फ्रेंडशिप थी. युवती का बॉयफ्रेंड से विवाद चल…
Read Moreआठ घंटे की ड्यूटी होने पर ही सफाईकर्मियों को मिलेगी सैलरी
रायपुर शहर की सफाई में काम करने वाले कर्मियों का अब आठ घंटे की पूरी ड्यूटी करनी पड़ेगी। प्रतिदिन आठ घंटे की ड्यूटी होने पर ही उन्हें सैलरी मिलेगी। नगर निगम द्वारा जोन स्तर अनुबंधित किए जाने वाले ठेका सिस्टम को भी खत्म करने जा रहा है। अब निगम हेड ऑफिस से ठेका एजेंसी नियुक्त की जाएगी, जो पूरे शहर में सफाई के लिए कर्मचारी, उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराएगी। नगर निगम की शहरी सरकार ने हाल ही में एमआइसी की बैठक में इस प्रस्ताव पर प्रारंभिक चर्चा की। बैठक…
Read Moreरायपुर रेलवे स्टेशन पर कुलियों का विरोध प्रदर्शन, बैटरी गाड़ियों के खिलाफ उतरे लोग
रायपुर रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बैटरी चलित वाहन शुरू करने के फैसले के खिलाफ कुलियों का विरोध नहीं थम रहा है. इस कदम को अपनी आजीविका पर बड़ा संकट बताते हुए बड़ी संख्या में कुलि आज प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर लामबंद हुए. रेलवे लाइसेंसी पोर्टर्स के बैनर तले कुली प्रदर्शन कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे कुलियों का कहना है कि रेलवे में आधुनिकीकरण और निजीकरण के कारण उनकी आजीविका पर भीषण संकट मंडरा रहा है. महंगाई के…
Read Moreरायपुर की 86 किलो चांदी वाली धोखाधड़ी: कारोबारी ने खुद स्वीकार किया अपराध
रायपुर राजधानी रायपुर के सदर बाजार इलाके में शुक्रवार रात सराफा कारोबारी राहुल गोयल द्वारा बताई गई 86 किलो चांदी की लूट की कहानी झूठी निकली। पुलिस की सख्त पूछताछ में कारोबारी ने खुद स्वीकार किया कि उसने यह पूरा नाटक अपने आनलाइन सट्टे में 46 लाख रुपये गंवाने के बाद रचा था। ऑनलाइन सट्टे में गंवाए लाखों, बनाई लूट की कहानी पुलिस जांच में राजफाश हुआ कि कारोबारी राहुल गोयल (निवासी अलीगढ़, यूपी) अप्रैल से आनलाइन क्रिकेट सट्टे में लगातार रकम हार रहा था। अब तक उसने करीब 46…
Read Moreरायपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का संदेश: अधर्म के खिलाफ उठाना आवाज़ ही है सच्चा धर्म
रायपुर मंदिर जाना, पूजा-पाठ करना, कथा-भागवत करना-कराना ही सिर्फ धर्म नहीं है। अधर्म के विरुद्ध आवाज उठाना ही सबसे बड़ा धर्म है। मैं हमेशा अधर्म के खिलाफ आवाज उठाता हूं। घटना चाहे प्रदेश में हो या देश में हो, अधर्म के खिलाफ टिप्पणी करता हूं। ये बातें कुछ विधर्मियों को नहीं पचती हैं, इसलिए मेरे खिलाफ कुछ न कुछ अफवाह फैलाते हैं। मैं किसी धर्म का विरोध नहीं करता। मैं तो सिर्फ सनातन धर्म का समर्थन करता हूं। ये बातें बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही। गुढ़ियारी…
Read Moreरायपुर में 19,574 फर्जी राशन कार्ड, दुर्ग दूसरे स्थान पर 18,112 मामले
रायपुर छत्तीसगढ़ में राशन कार्डों का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसमें रायपुर राजधानी 19,574 फर्जी राशन कार्ड के साथ पहले और दुर्ग 18,112 के साथ दूसरे नंबर पर है। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत तैयार आंकड़ों की जांच में पता चला कि 46 लाख से अधिक सदस्य संदिग्ध हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे परिवारों की है, जिन्होंने डुप्लीकेट आधार कार्ड, मृत व्यक्तियों के नाम और फर्जी दस्तावेजों से राशन कार्ड में सदस्य जोड़ रखे थे। खाद्य विभाग की ओर से शुरू किए गए भौतिक सत्यापन अभियान…
Read Moreरायपुर में हथियार के बल पर सराफा लूट, 86 किलो चांदी के आभूषण चोरी
रायपुर राजधानी में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सराफा व्यापारी से करीब 86 किलो चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके की है। बदमाशों ने व्यापारी को गन प्वॉइंट पर बंधक बनाया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और बेहोश करने के लिए संदिग्ध वस्तु सुंघा दी। इसके बाद ज्वेलरी शॉप से भारी मात्रा में चांदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित व्यापारी का नाम राहुल गोयल है और उनकी दुकान शिवा ट्रेडर्स ज्वेलर्स के नाम से संचालित होती…
Read Moreरायपुर से गिरफ्तार नक्सली दंपति का अर्बन नक्सली से संबंध उजागर
रायपुर रायपुर के बाद कोरबा से स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने नक्सली रामा इचा को गिरफ्तार किया है. वह कोयला खदान में काम करता है और कई मजदूर संगठनों से जुड़ा हुआ है. नक्सली रामा का कनेक्शन चंगोराभाठा में पकड़े गए जग्गू कुरसम उर्फ रमेश और उनकी पत्नी कमला कुरसम से है. लगातार ठिकाना बदल रहा था जग्गू जग्गू और उसके संपर्क में रहने वाले लोग लगातार अपना ठिकाना बदलते रहे. तीन माह से अधिक समय तक वे किसी एक जगह नहीं रहते थे. काम छोड़कर वे वापस बस्तर चले…
Read Moreरायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में हादसा: छत भरभराकर गिरी, अफरा-तफरी
रायपुर राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां कक्ष क्रमांक 8 में छत भरभराकर गिर गई. मलबे में कई सरकारी फाइलें दब गई हैं. हालांकि छुट्टी का दिन होने के कारण कमरे में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे जनहानि होने से टल गई. जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आंग्ल अभिलेख कोष्ठ के कक्ष की छत अचानक ढह गई. छुट्टी का दिन होने से कमरे में कोई कर्मचारी या आम जनता मौजूद नहीं थे, जिस कारण बड़ी घटना होने से बच…
Read Moreवाह CM सर! जब मुख्यमंत्री खुद बने ग्राहक..घरेलू सामान की शॉपिंग कर उठाया जीएसटी दरों में कटौती का लाभ, GST बचत उत्सव को लेकर जनभावनाओं से रूबरू होने ‘के मार्ट’ पहुंचे मुख्यमंत्री
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शुभम “के मार्ट” में रोजमर्रा की ज़रूरत का सामान खरीद रहे लोग उस समय सुखद आश्चर्य से भर उठे, जब उन्होंने देखा कि जीएसटी बचत का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं, इसे देखने स्वयं प्रदेश के मुखिया पहुँचे हैं। दरअसल, जीएसटी बचत उत्सव को लेकर जनभावनाओं से रूबरू होने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय “शुभम के मार्ट” पहुंचे। उन्होंने खुद ग्राहक बनकर 1,645 रुपये के घरेलू सामान की शॉपिंग की और यूपीआई से भुगतान भी किया।…
Read More
