बीकानेर. देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य इलाकों में प्रदूषण को लेकर चर्चा हो रही है और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया, लेकिन बीकानेर में एक ऐसा गांव है, जहां प्रदूषण का मानक इन सबसे कहीं ज्यादा है। प्रदूषण से गांव का हर घर पीड़ित है। इतना ही नहीं अब तो लोग यहां अपनी बेटी की शादी करने से भी परहेज करने लगे हैं। बावजूद इसके अभी तक जिम्मेदारों की आंखें नहीं खुली हैं। बदलते समय के साथ औद्योगिक विकास का पहिया चलना जरूरी है, लेकिन ऐसे विकास से…
Read MoreTag: Rajasthan-Bikaner
राजस्थान-बीकानेर में परिवार से मांगी 50 लाख की फिरौती, तीन आरोपी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार
बीकानेर. बीकानेर जिले में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला हदां थाना क्षेत्र का है, जहां 06 नवंबर 2024 को रात करीब 10:46 बजे और 07 नवंबर 2024 को सुबह 8:54 बजे परिवादी को अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और संदेश के जरिए धमकियां दी गईं। आरोपियों ने 24 घंटे में फिरौती नहीं देने पर परिवादी और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का हमला, संविधान का सम्मान करना सीखें राहुल गांधी
बीकानेर. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संविधान को सही तरीके से नहीं पढ़ा है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को संविधान के चैप्टर और आर्टिकल तक का पता नहीं है। उन्होंने सिर्फ संविधान लहराने का काम किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में संविधान दिवस को गरिमा के साथ मनाया। मेघवाल ने राहुल गांधी पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा, "मोदी जी संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन राहुल गांधी इसे…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर के अस्पताल में जन्मे एलियन जैसे बच्चे, परिजन से लेकर डॉक्टर भी हैरान
बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा में एक निजी अस्पताल में दो विचित्र जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। ये दोनों बच्चे सामान्य शिशुओं से अलग हैं, इस कारण लोग उन्हें 'एलियन' कह रहे हैं। जन्म के बाद से बच्चे डॉक्टरों की देखभाल में हैं। इन अनोखे बच्चों को देखने के लिए चिकित्सा क्षेत्र के लोगों से लेकर आम लोग भी तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। दरअसल, ये दोनों जुड़वां बच्चे 'हार्लेक्विन इचिथियोसिस' नामक एक दुर्लभ और गंभीर त्वचा विकार से पीड़ित हैं। यह बीमारी इतनी दुर्लभ है…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में युवक को चाकुओं से गोदा, मामूली विवाद में मां-बाप भी घायल
बीकानेर. नाल थाना इलाके के कावनी गांव में मामूली विवाद के चलते कल देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवाद आपसी कहासुनी से शुरू हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान आरोपियों ने युवक राजूराम पर चाकूओं से हमला कर दिया। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से चोटिल करमीसर निवासी राजूराम सारण ने पीबीएम अस्पताल…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में दो मासूम बच्चों के अपहरण की कोशिश, चिल्लाने पर भाग खड़ी हुईं महिलाएं
बीकानेर. बीकानेर शहर के नयाशहर थाना इलाके में दो नाबालिग बच्चों को किडनैप करने का असफल प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि व्यासों के चौक से बिन्नाणी चौक की ओर रिश्तेदार के यहां दीपावली रामा श्यामा करने जा रहे दो नाबालिगों को महिलाओं ने जबरन पकड़ लिया और साथ ले जाने लगी। बच्चों के चिल्लाने पर महिलाएं भाग खड़ी हुई। जानकारी मिली है कि लालाणी व्यास चौक निवासी केदारनाथ व्यास के पुत्र गिरिराज व विश्वम्भर व्यास के…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में कृषि विभाग का छापा, नकली उर्वरक के 305 कट्टे जब्त
बीकानेर. संयुक्त निदेशक (कृषि) के नेतृत्व में जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में की गई छापेमारी में बड़े पैमाने पर नकली उर्वरकों (नकली जिंक, डीएपी एवं पोटाश) का अवैध निर्माण करते पकड़ा गया। यह धंधा कोई नया नहीं है। पिछले काफी वर्षों से यह खेल चल रहा है। इसमें बेबस किसान छले जा रहे हैं। नकली उर्वरक उनके उत्पादन को प्रभावित करता है। आश्चर्य यह है कि कार्रवाई के बाद भी इस धंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके के जयपुर रोड स्थित…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में फुटवियर व्यापारी से मांगी 10 लाख की फिरौती, एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर. शहर के एक फुटवियर व्यापारी से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। फिरौती की रकम नहीं देने पर व्यापारी को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। इस संबंध में व्यापारी ने कोटगेट थाने में मामला दर्ज करवाया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर एक आरोपी को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दरअसल सुदर्शना नगर में साईं मंदिर के पास रहने वाले मनीष बादलानी के पास मंगलवार को दो अलग-अलग नंबर से कॉल आया। बात पूरी…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर की नाबालिग को अयोध्या से दस्तयाब कर लाई पुलिस, परिजनों ने लगाए नारी निकेतन में छोड़ने के आरोप
बीकानेर. देशनोक पुलिस द्वारा एक नाबालिग को दस्तयाब कर वापस लाने के दौरान गंभीर आरोप सामने आए हैं। दरअसल थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में दस्तयाब नाबालिग को पुलिसकर्मियों द्वारा प्रताड़ित करने और उसे भगाने वाले युवक पर पुलिस की मौजूदगी में दुष्कर्म किए जाने के आरोप नाबालिग के परिजनों ने लगाए हैं। सीएमओ तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। दरअसल इसी महीने देशनोक थाने में एक युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ था, जिसकी…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर के होटल में बदमाशों ने मचाया उत्पात, फ्री में शराब नहीं देने पर हंगामा
बीकानेर. कोटगेट थाना इलाके में स्थित एक होटल में शुक्रवार देर रात कुछ बदमाशों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ मचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटगेट थाना क्षेत्र के सिद्धि विनायक होटल चार से पांच बदमाश होटल में दाखिल हुए और फ्री में शराब में देने की मांग की। फ्री में शराब नहीं देने से गुस्साए इन बदमाशों ने होटल के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी और होटल के मुख्य गेट, फ्रीज और रिसेप्शन एरिया में कांच के दरवाजों को बुरी तरह से तोड़ दिया। घटना के बाद इंद्रप्रस्थ करणी…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में मौसमी बीमारियों का अटैक, अस्पताल में जमीन पर लिटाकर मरीजों को चढ़ानी पड़ रही ड्रिप
बीकानेर. बीकानेर संभाग का पीबीएम अस्पताल राम भरोसे ही चल रहा है। शहर में इन दिनों मौसमी बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और अस्पताल प्रशासनिक लापरवाही के चलते मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। डेंगू, मलेरिया, और वायरल बुखार जैसे मौसमी रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अस्पतालों में इनकी देखभाल के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि मरीजों को बेड के अभाव में फर्श पर लिटाकर उनका इलाज किया जा रहा है,…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में डेंगू के मरीज 400 के पार, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
बीकानेर. बीकानेर शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 400 के पार पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। डेंगू पीड़ितों मरीजों की संख्या 400 के पार कर चुकी है। इन मरीजों में एनएस-1 के मरीजों की संख्या लगभग 238 के करीब है। आईजीएम के 167 हैं। इसके अलावा मलेरिया के 63 केस हैं। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर 546 लोगों की मोबाइल टीमें बनाई है। टीमों में आशा सहयोगिनी, एएनएम, सीएचओ, जीएनएम, नर्सिंग स्टूडेंट्स, डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर भी लगा रखे…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में ड्रोन से पाकिस्तान से पहुंचाई हेरोइन, दुबई से 11 करोड़ का हवाला के जरिए लेनदेन
बीकानेर. जिले से लगती पाक सीमा की नीलकंठ पोस्ट के पास बीती 2 अक्टूबर को ड्रोन के जरिये गिराई गई हेरोइन के मामले में तस्करों से की जा रही पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। संयुक्त जांच एजेंसियों की तस्करों से पूछताछ में सामने आया है कि पाक में बैठे तस्कर ने ही हेरोइन को गिराने की लोकेशन तय की थी और इसके पैसों का लेनदेन हवाला के जरिए दुबई से किया गया था। गौरतलब है कि खाजूवाला बॉर्डर एरिया में बीएसएफ को नीलकंठ पोस्ट के पास एक ड्रोन…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में रोहित गोदारा के नाम से अड़ीबाजी, पचास लाख की व्यवस्था करो नहीं तो देख लेंगे
बीकानेर. जिले के लूणकरणसर निवासी एक व्यक्ति को रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरा व्हाट्सएप कॉल आने के बाद एक बार फिर रोहित सुर्खियों में है। अभय राज बाफना पुत्र समर बाफना ने लूणकरणसर थाने में रिपोर्ट दी है कि 30 सितंबर की शाम उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये एक कॉल आया था, जिसमें 50 लाख रुपयों की मांग की गई थी। अभय ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए अभय को धमकाते हुए कहा था कि…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में जमीन विवाद में युवक की हत्या, गिरफ्तारी का परिजनों ने दिया धरना
बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र के कानासर छोटी ढाणी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शुक्रवार को झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बीच-बचाव कर रहे दो युवकों के गंभीर चोटें आई हैं। हत्या के बाद मामले को लेकर युवक के परिजन व ग्रामीण सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए। दरअसल बीछवाल थाना क्षेत्र…
Read More
