बीकानेर. नापासर थाने में तैनात पुलिस के हेड कांस्टेबल की अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नापासर थाने में तैनात राजेश कुमार अपनी ड्यूटी करके बीकानेर-जयपुर रोड स्थित अपने आवास लौट रहे थे। वैष्णोधाम के पास तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे को देखकर राहगीरों ने सड़क पर लहूलुहान हुए…
Read MoreTag: Rajasthan-Bikaner
राजस्थान-बीकानेर में सैनिक का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, पांच दिन का गतिरोध समाप्त
बीकानेर. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 24 सितंबर को आर्मी में तैनात बीकानेर के जवान रामस्वरूप कस्वां की संदिग्ध मौत के मामले में पांच दिन बाद कल सर्व समाज का धरना समाप्त हो गया। सैनिक के परिजनों और ग्रामीणों की ओर से मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा था। उन मांगों पर प्रशासन के साथ वार्ता में दोनों पक्ष सहमत हो गए। प्रशासन के साथ हुई वार्ता में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, मृतक की पत्नी को 50 लाख की राशि देने, संविदा पर नौकरी देने और शहीद का…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में सरपंच ने बिजली इंजीनियर से बीच सड़क पर की मारपीट, वीडियो बनाते रहे लोग
बीकानेर. श्री डूंगरगढ़ से एक सरपंच की दबंगई दर्शाती हुई हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सरपंच द्वारा भरी सड़क पर बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट की गई। इस दौरान सरपंच आपे से बाहर होकर बिजलीकर्मी को भद्दी गलियां देते हुए दिखाई दिए। हैरत की बात है कि सरपंच बिजलीकर्मी के साथ मारपीट करता रहा और वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाया। जानकारी के अनुसार कनिष्ठ अभियंता नारायण शुक्ला पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज धायल के निर्देश के बाद वहां जमीन का टेक्निकल…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में महिला लिव इन को पार्टनर ने बेरहमी से पीटा, आपसी विवाद के बाद गुस्साया युवक
बीकानेर. शहर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसी के लिव इन पार्टनर ने मारपीट की है। घटना का पता चलने पर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ट्रोमा सेंटर पहुंचीं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला एक युवक के साथ काफी समय से लिव इन में रह रही थी। रविवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर गुस्से में आकर महिला के…
Read Moreराजस्थान-बीकानेर में केंद्रीय और जिला खाद्य सुरक्षा दल का छापा, 4000 लीटर संदिग्ध घी सीज कर भेजे सैंपल
बीकानेर. स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय दल और बीकानेर खाद्य सुरक्षा दल ने जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कमला कॉलोनी में विश्वा ब्रांड के 4,000 लीटर संदिग्ध घी को सीज किया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान और संयुक्त निदेशक डॉ. एसएन धौलपुरिया के निर्देश पर यह औचक कार्रवाई की गई। सीएमएचओ बीकानेर डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तीन नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि फड़ बाजार में जगदंबा स्टोर नाम से संचालित दुकान के चौखुंटी पुलिया के पास कमला…
Read More
