जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर पहुंचकर उपचुनाव में जीते पांचों विधायकों और पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के 10 मिनिट के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंची राज ने नवनिर्वाचित विधायकों से बात की और तुरंत रवाना हो गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत कोई भी शीर्ष नेता पार्टी कार्यालय में मौजूद नहीं था। पार्टी मुख्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राजे ने जीत के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि…
Read MoreTag: Rajasthan-jaipur
राजस्थान-जयपुर में मुख्यमंत्री से मिला यूके का प्रतिनिधि मंडल, कैबिनेट सदस्य और मौजूद रहे अधिकारी
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर यूनाइटेड किंगडम से आए प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल को आगामी 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर में आयोजित होने वाली राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में पार्टनर कंट्री बनने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के किले भी यूके के एडिनबर्ग और विंडसर किले के समान ही भव्यता के लिए प्रसिद्ध हैं। राजस्थान में प्रमुखता से पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पत्थर, गहने इत्यादि के निर्यात में लगातार वृद्धि हो…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश, मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और संशोधन में तेजी लाएं
जयपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने प्रदेश के सभी जिलों में मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और संशोधन करने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने कुछ स्थानों पर सूचियों में मतदाता-जनसंख्या अनुपात और पुरुष-महिला लिंगानुपात का आंकड़ा कम रहने पर चिंता जाहिर की है, जिसे मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के दौरान दुरुस्त किया जाना चाहिए। श्री महाजन ने बुधवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंस बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण…
Read Moreराजस्थान-जयपुर के गांव में लगी रात्रि चौपाल, आमजन की समस्याओं का हुआ समाधान
जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार जिले में आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु दिनांक ग्राम पंचायत बिलौंची में श्रीमान अतिरिक्त जिला कलक्टर महोदय चतुर्थ श्रीमती सुमन पंवार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर की मौजूदगी में सभी विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में आम नागरिकों को जानकारी प्रदान की, जिससे इन योजनाओं से अधिकाधिक ग्रामीण लाभान्वित हो सकें। जनसुनवाई के दौरान…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में ऊर्जा विभाग की प्री-समिट आज, अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के होंगे एमओयू
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को प्रातः 11 बजे से होटल जयपुर मैरियट में राइजिंग राजस्थान के तहत ऊर्जा विभाग की ओर से प्री-समिट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर सहित ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्यमी एवं निवेशक तथा अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। ऊर्जा विभाग के प्री-समिट के उद्घाटन सत्र में अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा श्री आलोक स्वागत उद्बोधन देंगे। इसके पश्चात् सीआईआई, एनटीपीसी, टाटा पावर, सिक्योर मीटर, आइसोलेशन एनर्जी, सिमन्स एनर्जी, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जीई वेमावा इंडिया सहित अनेक सरकारी…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में होगा युवा महोत्सव, लुप्त कला एवं संस्कृति का संवर्द्धन करने आयोजन
जयपुर। राजस्थान सरकार के युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान युवा बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक-जिला-संभाग-राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर इसी माह 25 नवम्बर से युवा महोत्सव का आयोजन प्रारम्भ होगा जो 5 दिसम्बर तक चलेगा। जिला स्तर पर 6 से 17 दिसंबर एवं संभाग स्तर पर 18 से 25 दिसम्बर तक युवा महोत्सव आयोजित किया जावेगा। राजस्थान युवा बोर्ड की और से विकसित भारत ,विकसित भारत, विकसित राजस्थान के तहत ’विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार’ थीम पर राज्य युवा…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में पशुपालन मंत्री ने ली बैठक, मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के विशेष प्रचार प्रसार के दिए निर्देश
जयपुर। पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने वित्त वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि पशु कल्याण और पशुपालक हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पशुपालन मंत्री मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बजट घोषणा के तहत पशुधन विकास कोष, सेक्स सोर्टेड सीमन और ब्रीडिंग पॉलिसी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के विशेष प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक…
Read Moreराजस्थान-जयपुर कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, कल्याणकारी योजनाओं का जन-जन को मिले लाभ
जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये। बैठक में कलक्टर ने जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को किराये के भवन में संचालित हो रही आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए जल्द से जल्द सरकारी भवन मुहैया करवाने अथवा भवन हेतु भूमि आवंटन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को राजकीय विद्यालयों में खेल मैदान विकसित करने के साथ साथ…
Read Moreराजस्थान-जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे उपराष्ट्रपति, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने की अगवानी
जयपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के बुधवार को जयपुर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर अगवानी की। उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट कर उपराष्ट्रपति का अभिनन्दन किया। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग श्री अश्विनी भगत, पुलिस महानिदेशक श्री यू आर साहू, जयपुर पुलिस कमिश्नर श्री बीजू जॉर्ज जोसफ, संभागीय आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता, जिला कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार सोनी एवं अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
Read Moreराजस्थान-जयपुर में मीणा की रिहाई को लेकर निकलीं रैलियां, भगत सिंह से तुलना का पोस्टर हो रहा ट्रेंड
जयपुर. नरेश मीणा की गिरफ्तारी अब जातिगत गोलबंदी का रूप लेती जा हरी है। उनके समर्थक अब मीणा समाज के नेताओं को फोन कर समर्थन की मांग कर रहे हैं। इसके कई वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। वहीं नरेश के समर्थन में मीणा समाज की तरफ से आज देवली-उनियारा सहित कई जगहों पर रैलियां निकाली जा रही हैं। रैलियों में जो पोस्टर लहराए जा रहे हैं उनमें नरेश मीणा को भगत सिंह की तरह पेश किया जा रहा है। यही नहीं उनके समर्थन में…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में यज्ञ वेदी कुण्ड हुआ रोशन, कार्तिक पूर्णिमा पर किया दीपदान
जयपुर। गलता जी तीर्थ में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यज्ञ वेदी कुण्ड पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित थे। साथ ही, विदेशी पर्यटकों ने भी उत्साह पूर्वक इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया व भारत की सनातन परंपरा से रूबरू हुए। इस अवसर पर गालव ऋषि जी मंदिर में पुष्प मालाओं से भव्य श्रृंगार किया गया और मंदिर में सुंदर सजावट भी की गई। गालव ऋषि जी कुंड पर 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपदान किया…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में युवा दे रहे एसआई भर्ती परीक्षा रद्द कराने धरना, पानी की टंकी पर चढ़कर मनाने पहुंचे किरोड़ी मीणा
जयपुर. एसआई भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग लेकर रविवार दोपहर जयपुर के हिम्मत नगर इलाके में बनी पानी की टंकी पर चढ़े दो युवा करीब 48 घंटे बाद नीचे उतर आए हैं. किरोड़ी लाल मीणा खुद सीढ़ी की मदद से पानी की टंकी पर चढ़े और युवाओं को समझाया. इसके बाद वे नीचे उतरने के लिए मान गए. तुरंत ही एक क्रेन की मदद से भाजपा नेता समेत दोनों युवाओं को नीचे उतार लिया गया. पानी की टंकी से नीचे उतरने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने किया आगाह, समसामयिक और जरूरी चेतावनी है ‘बंटोगे तो कटोगे’
जयपुर. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंगलवार को राजधानी जयपुर में बड़ा बयान दिया। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी के जिस बंटोगे तो कटोगे नारे की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उसे लेकर रामभद्राचार्य ने कहा कि ये बातें समसामयिक हैं और सत्य हैं। हमें बंटना नहीं है। चाहे पंथ अनेक हों, हम सब हिंदू एक हों। जब हम सब एक होकर रहेंगे, हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। जैसे एक अंगुली एक होती है तो कोई भी तोड़ देता है, लेकिन जब ये मिलकर मुक्का बन…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में युवती को धोखे से फार्म हाउस बुलाया, बाथरूम में खुद को लॉक कर बचाई अस्मत
जयपुर. राजधानी जयपुर में सामोद थाना क्षेत्र के मोरीजा गांव में रविवार देर रात एक फार्म हाउस के कमरे में एक युवती को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। जहां पर युवती ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने भाई को मोबाइल फोन के जरिए दी। युवती के भाई ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने पूरे मामले को लेकर तत्परता दिखाई और युवती के मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस मोरीजा गांव स्थित फार्म हाउस पहुंची…
Read Moreराजस्थान-जयपुर में होगा पहली बुलेट ट्रेन का परीक्षण, देश का पहला 60 किमी लंबा ट्रॉयल ट्रैक तैयार
जयपुर. राजस्थान में देश का पहला ट्रेन ट्रायल ट्रैक लगभग तैयार हो चुका है। 60 किमी लंबा यह ट्रैक पूरी तरह से सीधा नहीं है, इसमें कई घुमावदार बिंदु बनाए गए हैं। इससे इस बात का ट्रायल लिया जा सकेगा कि स्पीड से आने वाली ट्रेन बिना स्पीड कम किए घुमावदार ट्रैक से कैसे गुजरेगी। डीडवाना जिले के नावां में यह ट्रैक तैयार हो रहा है। पहला चरण पूरा होने के बाद 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन का भी परीक्षण किया जा सकता है। यह टेस्ट…
Read More
