राजस्थान-केकड़ी में युवक से नौ लाख की लूट, लुटेरों में एक महिला भी शामिल

केकड़ी. बाइक पर श्रीनगर (अजमेर) से छान (टोंक) जा रहे एक युवक के साथ केकड़ी में नौ लाख रुपयों की लूट हो गई। पहले एक युगल उसे चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाकर इस युवक की बाइक पर बैठे, फिर केकड़ी पहुंचने के बाद इस युवक को बाइक से धक्का देकर वह लुटेरा युगल यह रकम ले उड़ा। मामला छह अक्तूबर का है। अजमेर क्षेत्र के भूडोल (अजमेर) गांव का रहने वाला जितेंद्र सांसी बुधवार को श्रीनगर (अजमेर) से छान (टोंक) जाने के लिए मोटर साइकिल पर निकला था। यह युवक…

Read More

राजस्थान-केकड़ी की सरवाड़ नगर पालिका अध्यक्ष को डीएलबी का नोटिस, निलंबन की लटकी तलवार

केकड़ी. जिले की सरवाड़ नगर पालिका में काबिज कांग्रेस बोर्ड की अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ पर निलंबन की तलवार लटक गई है। स्वायत शासन विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पालिकाध्यक्ष को नियम विरुद्ध तरीके से पट्टे जारी करने के आरोप में नोटिस देकर सात दिवस के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले में स्वायत शासन विभाग द्वारा सरवाड़ एसडीएम गुरुप्रसाद तंवर से मामले की जांच कराई गई थी, जिसमें उनके…

Read More

राजस्थान-केकड़ी में दस महीने से फरार चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से मारपीट कर राजकार्य में डाली थी बाधा

केकड़ी. केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने नोटिस तामील कराने गए पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने एवं राजकार्य में बांधा पहुंचाने के मामले में पिछले 10 महीने से फरार चल रहे चार इनामी वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर पुलिस द्वारा दो-दो हजार रुपयों का इनाम घोषित था। प्राप्त विवरण के अनुसार, गत वर्ष नौ दिसम्बर को थाने के कांस्टेबल छोटूराम मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह स्थायी वारंटी राम सिंह पुत्र भंवर सिंह एवं करण सिंह पुत्र अमर सिंह को अदालती नोटिस तामील करवाने के लिए उनके…

Read More

राजस्थान-केकड़ी में 800 टन बजरी का अवैध स्टॉक जब्त, बजरी माफियाओं में मचा हड़कंप

केकड़ी. सदर थाना पुलिस व खनन विभाग ने शुक्रवार को केकड़ी जिले के मीणों का नयागांव में अवैध बजरी खनन एवं भंडारण के खिलाफ संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 टन बजरी के आठ स्टॉक जब्त किए। कार्रवाई का पता चलते ही बजरी माफिया के बीच हड़कंप मच गया। जिला कलेक्टर श्वेता चौहान, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा एवं खनन विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.के. गुरुबक्षानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह, पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा एवं सहायक खनिज अभियंता संजय शर्मा की देखरेख में हुई इस…

Read More

राजस्थान-केकड़ी में कार और ट्रक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत और दो घायल

केकड़ी. केकड़ी के दो परिवारों पर गुरुवार की दोपहर कहर टूट पड़ा। एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। अजमेर कोटा मार्ग पर ग्राम कोहड़ा के समीप एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय भेजा गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। कार में सवार ये चारों युवक दोस्त बताए गए।…

Read More

राजस्थान-केकड़ी में 1020 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

केकड़ी. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिनाय थाना पुलिस की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से करीब 1020 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद की है। पुलिस के अनुसार केकड़ी जिले की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम राजपुरा (सरवाड) के पास केकड़ी रोड पर एक संदिग्ध वाहन खड़ा है। जिसमें अवैध मादक पदार्थ भरे होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी…

Read More

राजस्थान-केकड़ी में कबाड़ से बनाये आकर्षक मॉडल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विद्यार्थियों से किया संवाद

केकड़ी. गांधी जयंती के अवसर पर केकड़ी में अजमेर रोड़ पर कृष्णा नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वच्छता प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें क्षेत्र के कई उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कबाड़ के सामानों से जुगाड़ करते हुए कलात्मक कृतियों का निर्माण कर प्रेरणादायी संदेश दिया। प्रदर्शनी में बच्चों ने कई आकर्षक चार्ट व मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने अवलोकन किया और बच्चों से संवाद कायम कर उनकी सृजनात्मक प्रतिभा की भूरि भूरि प्रशंसा की।…

Read More

राजस्थान-केकड़ी के थाने से पुलिस वाहन ले भागा सिरफिरा युवक, मचा हड़कंप

केकड़ी. मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक केकड़ी थाने से पुलिस की डायल 112 जीप लेकर भाग गया। काफी छानबीन के बाद पुलिस को गाड़ी वापस मिली। युवक के परिजनों बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, जिसके चलते उसने यह हरकत की। केकड़ी पुलिस थाने से कल दोपहर एक सिरफिरा युवक आपातकालीन सेवाओं में काम आने वाली डायल 112 जीप को भगा ले गया। थाना परिसर से गाड़ी गायब होने का काफी देर तक तो पुलिस को पता ही नहीं चला लेकिन बाद में माजरा समझ आते ही…

Read More

राजस्थान-केकड़ी जिला हटाने की अटकलों पर आक्रोश, जनता ने दूसरे दिन भी रखा बंद

केकड़ी. केकड़ी जिले को हटाने की अटकलों पर नाराजगी के चलते जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को लगातार दूसरे दिन भी केकड़ी शहर बंद रहा। केकड़ी जिले को यथावत रखने की मांग को लेकर किए गए इस बंद को शहरवासियों का व्यापक समर्थन मिला। सुबह से ही सदर बाजार सहित अन्य इलाकों में बंद का व्यापक असर स्पष्ट रूप से देखा गया। इससे पहले शनिवार को भी बंद के चलते सभी बाजार, प्रतिष्ठान और निजी शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह से बंद रहे थे। इस बंद को दो दर्जन…

Read More

राजस्थान-केकड़ी में दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत

केकड़ी/अजमेर. अजमेर-कोटा मार्ग पर केकड़ी जिले के ग्राम पारा के समीप दो मोटरसाइकिल में आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान घटियाली निवासी कालू माली (38) पुत्र घीसालाल माली के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल संपत राज मीणा ने बताया कि कालू माली पारा में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर बाइक पर वापस अपने गांव घटियाली जा रहा था। इस दौरान अजमेर-कोटा हाईवे पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने तेज गति से बाइक…

Read More

राजस्थान-केकड़ी में मिले कंकालों की कपड़ों और जूतों से हुई पहचान, अब डीएनए टेस्ट से खुलेगा राज

केकड़ी. केकड़ी जिले के टोडारायसिंह क्षेत्र में बीसलपुर कंजर्वेशन रिज़र्व के घने पहाड़ी जंगलों में रस्सी से लटके मिले युवक और युवती के कंकालों की कपड़ों और जूतों के आधार पर पहचान करते हुए उनके परिजनों ने इनके अपने गुमशुदा पुत्र और पुत्री होने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए कंकाल और उनके परिजनों के सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब अजमेर भिजवाए हैं। अब डीएनए रिपोर्ट और मोबाइल रिकॉर्ड के आधार पर ही जांच आगे बढ़ेगी। पुलिस को मंगलवार को इस पहाड़ी पर दो कंकाल मिले…

Read More