राजस्थान-दौसा में लालसोट थाने से अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी फरार, संतरी की भूमिका संदिग्ध

दौसा. दौसा के लालसोट थाने में जयपुर से लाए गए अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपी, मनीष और अक्षय मीणा, पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात संतरी उन्हें पानी पिलाने गया था। पुलिस इन आरोपियों की तलाश और संतरी अजीत सिंह की भूमिका की जांच कर रही है। मामला 11 नवंबर का है। बताया जा रहा है कि लालसोट इलाके की एक नाबालिग लड़की का कुछ बदमाश अपहरण कर ले गए थे। बाद में दोनों बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया…

Read More