वाशिंगटन भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विलमोर के लिए राहत की खबर है। 9 महीने से ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) में फंसे दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए भेजा गया Crew Dragon स्पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक ISS से जुड़ चुका है। 16 मार्च को डॉकिंग प्रक्रिया पूरी हुई, और अब वे 19 मार्च को धरती पर वापसी करेंगे। 14 मार्च को लॉन्च हुए Crew-10 मिशन ने ISS तक पहुंचकर चार नए अंतरिक्ष यात्रियों को वहां पहुंचाया और वापसी के लिए रास्ता साफ कर दिया।…
Read MoreTag: Sunita Williams
लंबा होता जा रहा इंतजार, सुनीता विलियम्स अब अगले वर्ष मार्च के बाद पृथ्वी पर लौटेंगी: NASA
नई दिल्ली भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से पृथ्वी वापसी का कार्यक्रम एक बार फिर स्थगित हो गया है। अब अगले वर्ष मार्च के बाद पृथ्वी पर लौटेंगी। नासा ने कहा है कि ISS में मौजूदा चालक दल स्वस्थ और सुरक्षित है। नासा ने घोषणा की कि स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान, जिसे सुनीता विलियम्स को वापस लाने का कार्य सौंपा गया था, अब मार्च के अंत तक पृथ्वी से लॉन्च नहीं होगा। आपको बता दें कि सुनीता ने जून में ISS…
Read Moreसुनीता विलियम्स जून से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में फंसी हुई हैं, अब बिगड़ने लगी तबीयत, घट रहा वजन?
नई दिल्ली भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जून से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में फंसी हुई हैं। बीते दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं जिनमें वह काफी पतली नजर आ रही थीं। इसे देखकर उनकी सेहत को लेकर लोगों को चिंता होने लगी। हालांकि, अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। न्यू इंग्लैंड स्पोर्ट्स नेटवर्क (NESN) को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुद ही सारी बातें साफ कर दी हैं। सुनीता ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरा शरीर थोड़ा बदल गया है मगर वजन उतना ही है।…
Read MoreISS में आ गईं दरारें, 50 जगह लीकेज; सुनीता विलियम्स पर मंडरा रहा बड़ा खतरा
वाशिंगटन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) को लेकर NASA भी टेंशन में आ गया है। आईएसएस में पिछले पांच साल से हल्का लीकेज जारी था। हालांकि अब पता चला है कि कम से कम 50 जगहों पर लीकेज की समस्या है। इसके अलावा आईएसएस में दरारें भी आ रही हैं। नाआस की एक जांच रिपोर्ट लीक हो गई जिसमें पता चला कि आईएसएस पर खतरा मंडरा रहा है। साथ ही सुनीता विलियम्स समेत यहां के अंतरिक्षयात्रियों की भी जान पर बनी हुई है। रूस ने पृथ्वी की कक्षा में घूमते लैब…
Read Moreसुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से ऐसे डालेंगी चुनाव में वोट
न्यूयॉर्क महीनों से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स के अमेरिकी चुनाव तक धरती पर लौटने के आसार कम हैं। इसके बावजूद भी वह देश का नेता चुनने के लिए तैयार हैं। खबर है कि विलियम्स अंतरिक्ष से ही अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालेंगी। खास बात है कि अमेरिका में स्पेस से अंतरिक्ष यात्रियों के लिए वोटिंग की प्रथा साल 1997 से ही चली आ रही है। ISS यानी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की कमांडर विलियम्स स्पेस से ही मतदान के लिए तैयार हैं। वह धरती की सतह से अनुमानित…
Read Moreअपना ही पसीना और यूरिन पीना पड़ता है, जानें ISS में सुनीता विलियम्स का रूटीन
वाशिंगटन नासा की ओर से अंतरिक्ष के अभियान पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) गईं सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर वहीं फंस गए हैं। उनके स्पेसक्राफ्ट में खराबी आने की वजह से उसे धरती पर बुला लिया गया है। वहीं कहा जा रहा है कि सुनीता विलियम्स को फरवरी तक आईएसएस में ही रहना होगा। बता दें कि नासा का यह मिशन केवल आठ दिन का था जो कि अब कई महीने लंबा हो गया है। 5 जून 2024 को सुनीता विलियम्स बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल के जरिए आईएसएस के…
Read Moreसुनीता विलियम्स दूसरी बार अंतरिक्ष में ही मनाएंगी बर्थडे
वाशिंगटन सुनीता विलियम्स ‘महिला एक, व्यक्तित्व अनेक’ की सच्ची कहानी है। इस समय स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण वह पिछले आठ महीने से स्पेस में फंसी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें धरती पर लौटने में अभी चार-पांच महीने और लग सकते हैं। अपने साथियों के साथ तमाम चुनौतियों का डटकर सामना कर रहीं भारतीय मूल की यह अंतरिक्ष यात्री 19 सितंबर को धरती से करीब 400 किलोमीटर दूर अपना 59वां जन्मदिन मानएंगी। इससे पहले भी वह स्पेस में अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर चुकी हैं। सुनीता विलियम्स का जन्म…
Read Moreसुनीता विलियम्स अब कैसे वापसी करेंगी ? बिना यात्री ही लौट आया स्टारलाइनर
वाशिंगटन नासा के एक अंतरिक्ष मिशन के तहत भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और अमेरिका के बैरी बुच विल्मोर केवल 8 दिनों की अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) की यात्रा पर गए थे। हालांकि स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खामी के चलते वह आईएसएस में ही फंस गए। अब उनका अंतरिक्षयान स्टारलाइनर भी बिना यात्री के ही वापस धरती पर लौट आया है। वहीं सुनीता विलियम्स और बैरी बुच आईएसएस में ही फंसे रह गए। स्टारलाइनर मैक्सिको के रेगिस्तान में लैंडिंग कर चुका है। नासा ने इसका वीडियो भी जारी किया है। स्टारलाइनर…
Read More
