असम में 128 साल पुरानी मस्जिद को हटाया गया, फिर भी नहीं हुआ कोई बवाल – जानिए वजह

डिब्रूगढ़ 
असम के डिब्रूगढ़ शहर में जल निकासी व्यवस्था के निर्माण के लिए 128 साल पुरानी चौलखोवा जामा मस्जिद को गिराई गई। डिब्रूगढ़ नगर निगम बोर्ड के आयुक्त जय विकास ने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या को हल करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने बोकुल से सेसा ब्रिज तक जल निकासी प्रणाली के निर्माण के लिए सोमवार को मस्जिद को ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें :  अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिखर का निर्माण शुरू हो गया, अष्टकोणीय बनेगा मंदिर का शिख, 120 दिन में होगा तैयार

डिब्रूगढ़ नगर निगम बोर्ड के आयुक्त जय विकास ने कहा कि विध्वंस में भूमि अधिग्रहण सहित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया तथा अधिग्रहित भूमि के लिए मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि विध्वंस के बाद एक वर्ग इंटरनेट मीडिया पर गलत सूचना फैला रहा है कि मस्जिद को जिला प्रशासन ने जबरन गिरा दिया है। हालांकि, ऐसा नहीं है। समुदाय ने हमारा समर्थन किया है।

ये भी पढ़ें :  राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 : मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश के साथ छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का हुआ शुंभारभ

चौलखोवा जमात कमेटी के अध्यक्ष लियाकत अली ने कहा कि मस्जिद को खाली नहीं किया गया, बल्कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के बाद आपसी सहमति के आधार पर ध्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय शहर के व्यापक हित में लिया गया है, क्योंकि जलभराव से लोग परेशान हैं। आयुक्त ने सहयोग के लिए स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें :  खंडवा हादसा: 11 मासूमों की मौत पर PM ने किया मुआवजे का ऐलान, राहुल गांधी ने जताया गहरा दुख

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment