सरकार ने अब इस चीनी ऐप को किया बैन, प्ले स्टोर से हटाने के ऑर्डर दिए

 नई दिल्ली
 इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गूगल को प्ले स्टोर से चीनी चैट एप एबलो को हटाने का निर्देश दिया है। इस पर दिखाया गया भारत का नक्शा सही नहीं है।

सरकार ने नोटिस में कहा है कि चीनी वीडियो चैट प्लेटफार्म ने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है और अपने मानचित्र से लक्षद्वीप को पूरी तरह से हटा दिया है।

गूगल प्ले स्टोर से इसे दस हजार से अधिक लोगों ने किया डाउनलोड

प्ले स्टोर पर इसे 10000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि गूगल ने आदेश का अनुपालन कर लिया है, क्योंकि एप के प्ले स्टोर पेज पर अब यह संदेश दिखाई दे रहा है कि हमें खेद है, अनुरोधित यूआरएल इस सर्वर पर नहीं मिला। यह एप अब भारतीय यूजर्स के लिए एपल के एप स्टोर पर भी उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें :  मौसम विभाग ने किया अलर्ट- पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR सहित 16 राज्यों में होगी बारिश

केंद्र सरकार ने गूगल को जारी किया नोटिस

गूगल को भेजे नोटिस में कहा गया है कि यह स्पष्ट है कि प्ले स्टोर पर उपलब्ध एबलो एप में दर्शाए गए नक्शे में भारत की बाहरी सीमा को गलत तरीके से दर्शाया गया है। यह भारत की संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डालता है।

ये भी पढ़ें :  देश में रेप के 10 केस में से 7 में किसी को नहीं होती जेल, डराने वाला सच जान लीजिए

आईटी नियम 2021 का पालन न करने पर लगाई फटकार

इसी तरह 2021 में ट्विटर (अब एक्स) को सरकार ने आईटी नियम 2021 का पालन न करने पर फटकार लगाई थी। तत्कालीन ट्विटर इंडिया के प्रमुख मनीष माहेश्वरी पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारत के नक्शे को गलत तरीके से दर्शाने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

क्या है Ablo एप?
Ablo एक सोशल वीडियो चैट एप था, जिसे बेल्जियम की कंपनी MassiveMedia ने तैयार किया था। बाद में इस कंपनी को Match Group ने खरीद लिया, जो Tinder और OkCupid जैसे लोकप्रिय डेटिंग एप्स का भी मालिक है। यह एप दुनियाभर के लोगों से वीडियो कॉल और इंस्टेंट मैसेजिंग के जरिए जुड़ने का मौका देता था।

ये भी पढ़ें :  कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, रेलवे ने जारी की पूरी लिस्ट

इस एप की खासियत इसका इन-बिल्ट अनुवाद फीचर था। यह चैट और वॉइस बातचीत को रियल-टाइम में अनुवाद करता था, जिससे अलग-अलग देशों के लोग अपनी-अपनी भाषाओं में सहज रूप से संवाद कर सकते थे। यह खासतौर पर युवाओं के बीच लोकप्रिय था, जो दुनिया भर के नए-नए लोगों से दोस्ती करने और अलग-अलग संस्कृतियों को जानने में रुचि रखते थे।

 

 

Share

Leave a Comment