केजरी वाल की घर वापसी का समय आ गया है, वे जल्द आरएसएस दफ्तर में दिखाई देंगे: कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त

नई दिल्ली
दिल्ली की सियासी जंग में इन दिनों जमकर पूर्वांचली कार्ड खेला जा रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात कर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में हेराफेरी का आरोप लगाया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें पूर्वांचली विरोधी बताया। अब कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने उन्हें लेकर बड़ा दावा किया है। दत्त का कहना है कि केजरी वाल की घर वापसी का समय आ गया है। वे जल्द आरएसएस दफ्तर में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें :  तमिलनाडु में एकबार बीजेपी और AIADMK के बीच दोबारा गठबंधन के संकेत

पूर्वांचली वोटर्स पर केजरीवाल के बयान पर कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक दत्त ने कहा, ‘अगर अरविंद केजरीवाल जी पूर्वांचलियों से प्यार करते तो यमुना की सफाई कर देते। वे कभी पूर्वांचलियों की सेवा नहीं कर पाए। पूर्वांचली भाई-बहन यमुना में पूजा करते थे। खुद स्वर्गीय शीला दीक्षित जी पूरी कैबिनेट के साथ वहां जाती थीं। आज वहां जाने पर भी प्रतिबंध लग जाता है, इतना प्रदूषण होता है। केवल बोलकर पूर्वांचलियों के लिए प्यार नहीं होता।’

पूर्व सीएम की घर वापसी का दावा करते हुए दत्त ने कहा, 'मैं पूछना चाहता हूं कितने पूर्वांचलियों को उन्होंने सरकारी नौकरी दी? कितने पूर्वांचलियों की उन्होंने सेवा की? केवल वोट के लिए पूर्वांचली नहीं होते, काम के लिए भी होते हैं। वो सच्चा पूर्वांचली है जो छठ के समय उनसे झूठा वादा नहीं करता। अरविंद केजरीवाल जी ने यमुना की सफाई का पूर्वांचलियों से झूठा वादा किया था। पिछली बार भी माफी मांगी थी। कहा था 2025 तक का टाइम दे दो, वो वीडियो चल रहा है, अब 2025 आ चुका है। अब अरविंद केजरीवाल जी की घर वापसी का समय आ गया है। बहुत जल्द अरविंद केजरीवाल आपको आरएसएस के दफ्तर पर फिर से दिखाई देंगे।'
पूर्वांचलियों का अपमान कर रही आप

ये भी पढ़ें :  CG Assembly Election 2023 : CM हिमंत बिस्वा सरमा का छत्तीसगढ़ दौरा आज; महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में लेंगे चुनावी सभा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गुरुवार को हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के डर से केजरीवाल उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने यूपी-बिहार के हमारे लोगों को फर्जी मतदाता कहकर उनका अपमान किया है। दिल्ली की जनता सत्ता से उखाड़कर उन्हें इसका जवाब जरूर देगी।

Share

Leave a Comment