दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश से मौसम बदल गया, जारी हुआ येलो अलर्ट

नई दिल्ली
दिल्ली एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बारिश से मौसम बदल गया। तेज आंधी के कारण दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें :  श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़े 12 भारतीय मछुआरे

मौसम विभाग की मानें तो 1 और 2 जून को दिल्ली के साथ ही NCR के इलाकों में आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। आंधी तूफान के दौरान हवा की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है।

मौसम विभाग ने 3 और 4 जून को भी दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। इन दोनों ही दिन हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि इन दोनों ही दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें :  सुकमा में सक्रिय एक नक्सली दंपति सहित 7 हार्डकोर नक्सलियों ने फिर किया आत्मसमर्पण

मौसम विभाग की मानें तो 5 और 6 जून को दिल्ली एनसीआर में बारिश तो नहीं होगी लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन दोनों ही तारीखों पर अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। एनसीआर के फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम कमोबेश दिल्ली जैसा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  'ऑपरेशन सिंदूर' पर कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवाल पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पार्टी की आलोचना की

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment