राजस्थान में एक बार फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, कुछ दिनों में बारिश की संभावना

राजस्थान

राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में बदलाव देखने को मिलेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 18 से 20 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।

बारिश को लेकर चेतावनी जारी
राजस्थान के उत्तर क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। 17 से 20 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है, जिससे मौसम और ठंडा हो सकता है।

ये भी पढ़ें :  Shardiya Navratri 2023 : कल से शुरू होंगे नवरात्रि, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, नियम और माता दुर्गा का वाहन

सीकर में मौसम का हाल
फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ ही सीकर में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।
    फतेहपुर: अधिकतम 29.5°C, न्यूनतम 5.5°C
    सीकर: अधिकतम 25°C, न्यूनतम 6.7°C

शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर में धूप तेज होने से गर्मी महसूस की गई। शाम के समय भी मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना रहा।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-झुंझुनूं के नवोदय विद्यालय में उपराष्ट्रपति बोले, अनुशासन एवं मानव निर्माण का गुण जरूरी

राजस्थान में 16 से 20 फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान
     16 फरवरी: आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शुष्क मौसम की संभावना।
     17 फरवरी: मौसम में बदलाव रहेगा, बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम।
     18 फरवरी: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
     19 फरवरी: पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश जारी रहने की संभावना।
     20 फरवरी: कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-सिरोही में जमानत पर छूटे आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ महीने पहले की थी लूट

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment