इस देश में हैं सबसे ज्यादा लिव-इन कपल्स, भारत की रैंक चौंकाएगी!

 नई दिल्ली

आजकल लिव-इन रिलेशनशिप का चलन पश्चिमी देशों की तरह भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है। लिव-इन रिलेशनशिप में दो प्रेमी जोड़े बिना शादी के पति-पत्नी की तरह एक ही छत के नीचे रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कौन सा देश है जहां सबसे ज़्यादा कपल्स लिव-इन में रहते हैं और भारत में इसकी स्थिति क्या है?

सबसे ज़्यादा लिव-इन रिलेशनशिप वाला देश
एक हालिया अध्ययन के अनुसार स्वीडन दुनिया में वह देश है जहां सबसे ज़्यादा कपल्स लिव-इन में रहते हैं। यहां करीब 70% लोग बिना शादी के एक साथ रहना पसंद करते हैं। हालाँकि इनमें से 40% कपल्स कुछ समय बाद अलग हो जाते हैं जबकि केवल 10% ही बिना शादी के जीवन भर साथ रहते हैं। स्वीडन के बाद इस मामले में नॉर्वे और डेनमार्क का नंबर आता है।

ये भी पढ़ें :  समाज की एकता और अखंडता के लिए खतरा है जातिगत जनगणना: RSS

भारत में क्या है स्थिति?
भारत में लिव-इन रिलेशनशिप का कोई सटीक आंकड़ा मौजूद नहीं है क्योंकि इस पर कोई आधिकारिक जनगणना या सर्वेक्षण नहीं हुआ है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चलन तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि हर 10 में से 1 जोड़ा लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है।

ये भी पढ़ें :  रेलवे में सिर्फ हलाल मीट परोसने का विवाद गरम, NHRC ने जारी किया नोटिस

बढ़ता चलन: भारत में इसका चलन मुख्य रूप से महानगरों, जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे में बढ़ा है।

प्रमुख कारण: शहरीकरण, आधुनिकीकरण और पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव को इसके प्रमुख कारण माना जाता है। युवा इसे इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि इससे उन्हें एक-दूसरे को बेहतर समझने का मौका मिलता है।

ये भी पढ़ें :  मन की बात में मोदी बोले- पहलगाम हमले के दोषियों को बख्शेंगे नहीं, पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा

कानूनी मान्यता: हाल ही में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद वहां पहली बार किसी जोड़े को लिव-इन में रहने के लिए कानूनी मान्यता मिली है।

हालाँकि भारत में सामाजिक रूप से अभी भी इसे पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया गया है और यह एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment