राजनांदगांव जिले में घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सात किमी दूर भंवरमरा गांव में एक घर में सिलेंडर फट गया। घटना में मकान परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यहां उन्हें भावगत सिन्हा 38, तामेश्वरी सिन्हा 35 और उनकी तीन साल की बेटी भाव्या सिन्हा के शव मिले।

ये भी पढ़ें :  रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता, छापेमारी कर महादेव सट्टा एप से जुड़े 14 अंतर्राज्यीय सटोरियों को किया गिरफ्तार

भागवत सिन्हा किराना दुकान चलाते थे, वहीं पत्नी गृहणी थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यही सामने आ रहा कि खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment