आज पीएम मोदी आज करेंगे देश की जनता से मन की बात, बोले PM मोदी – चंद्रयान 3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि देश कभी नहीं भूल सकता

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर/दिल्ली, 25 अगस्त 2024

रायपुर/दिल्ली। पीएम मोदी आज देश की जनता से मन की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए देश के विकास पर चर्चा कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि देश कभी नहीं भूल सकता है। पीएम ने कहा कि आज हम स्पेस सेक्टर के दिग्गजों के साथ बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें :  वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित होंगी महिला कृषक अदिती कश्यप

पीएम ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है। जैसे इस 23 अगस्त को ही हम सब देशवासियों ने पहला National Space Day मनाया, क्योंकि चंद्रयान 3 ने इसी दिन बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस को हरियाणा के चुनाव नतीजों ने सिर के बल खड़ा कर दिया, माहौल बनाते रहे हुड्डा पिता-पुत्र, BJP ने गढ़ में ही कर दिया खेल

पीएम ने कहा कि हर बार की तरह हमने लोगों से 15 अगस्त को तिरंगा लहराने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि इस अपील के चलते कश्मीर से अरुणाचल तक तिरंगा यात्रा निकली और इसने एक भारत श्रेष्ठ भारत का नजारा दिखाया। पीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो भी पोस्ट की।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment