UP: उन्नाव में ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर, 4 की मौत और 4 गंभीर रूप से घायल

 उन्नाव

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां ट्रक-ऑटो की टक्कर हो गई. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है.

ये भी पढ़ें :  रीवा :हेडकांस्टेबल की पत्नी से बर्बरता की कहानी सुन अफसर सन्न, खाकी में छिपे जानवर का सच उजागर

हादसे की सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए. हादसा अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर गांव के पास इंडियन पेट्रोल पंप के समीप हुआ. पुलिस ने बताया कि मकूर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई.

ये भी पढ़ें :  हर चेहरे पर खुशी और संतुष्टि ही सरकार की प्राथमिकता: सीएम योगी

जिससे ऑटो में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 4 अन्य घायल हो गए. स्थानीय लोगों से सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कर शव निकाले. जबकि घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया. हादसे की वजहों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें :  आरबीआई की बड़ी कार्रवाई: बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए 50,000 करोड़ के बॉन्ड खरीदे

स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो तेज रफ्तार में थी. जैसे ही ऑटो, ट्रक से टकराई वैसे ही उसके परखच्चे उड़ गए और ऑटो में सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment