उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- सोनिया और ममता बनर्जी मेरा हाल पूछती रहीं, PM तो अस्पताल तक आए

नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल का गवर्नर रहने के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच कई बार गहरे मतभेद दिखते थे। ममता सरकार और गवर्नर हाउस के बीच यह मतभेद टकराव में भी बदलते दिखे थे, लेकिन जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी के निजी रिश्तों पर उसका कोई असर नहीं दिखता। इसकी बानगी तब देखने को मिली, जब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। खुद उपराष्ट्रपति ने बताया कि ममता बनर्जी उनके अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान परिवार के संपर्क में रहीं। सोमवार से राज्यसभा की कार्यवाही फिर से संभालने वाले धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के संपर्क में रहीं। उनकी कुशलता की जानकारी लेती रहीं।

ये भी पढ़ें :  भारत सरकार ने तीन बड़े वैज्ञानिक मिशनों – गगनयान, समुद्रयान और चंद्रयान-4 की लॉन्चिंग की तारीखों का किया ऐलान

उन्होंने कहा कि मुझे अस्पताल में देखने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। इसके अलावा टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी आए थे। सदन में उपराष्ट्रपति की दीर्घायु की कामना की गई तो वहीं नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आपको अभी और आराम करने की जरूरत है। दरअसल उपराष्ट्रपति धनखड़ को हृदय रोग से संबंधित समस्या थी और उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी नेताओं ने मेरी चिंता की। इसके लिए मैं आभारी हूं। जगदीप धनखड़ को 9 मार्च को दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया था। उन्हें अस्पताल से 12 मार्च को छुट्टी मिल गई थी, लेकिन आराम करने के लिए कहा गया था।

ये भी पढ़ें :  रोपवे प्रोजेक्ट के विरोध में कटरा में सन्नाटा, दुकानें बंद.. वैष्णो देवी यात्रा में बरपा है हंगामा?

उपराष्ट्रपति और सदन के चेयरमैन धनखड़ सोमवार को सदन पहुंचे तो जेपी नड्डा ने प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि हम आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य लाभ के बाद पहली बार सदन में आए हैं। यह सदन उनका स्वागत करता है और उनके स्वस्थ, मंगलमय एवं दीर्घ जीवन की कामना करता है। विपक्ष के नेता मल्ल्किार्जुन खरगे ने सभापति को स्वस्थ जीवन की शुभकामनायें दी और कहा कि अभी उन्हें आराम करना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  अहमदाबाद Air India क्रैश मामले में डीएनए टेस्ट से 247 पीड़ितों की पहचान, 232 शव परिजनों को सौंपे गए

खरगे ने कहा कि उनका उत्साह और कर्तव्यपरायणता सभी को प्रेरित करती है। धनखड़ ने सदन का आभार व्यक्त करते हुए कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार उनकी पत्नी डा सुदेश धनखड़ के संपर्क में रहीं और कुशलक्षेम की जानकारी लेती रहीं। कई और मुख्यमंत्री भी उनका लगातार हाल पूछते रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment