Video ब्रेकिंग : इंस्टाग्राम वीडियो में PM CM और नेताओं के विरुद्ध लोगों को उकसाते दिखीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा, सामने आया ये वीडियो, उठी कार्यवाही की मांग

न्यूज़ डेस्क, न्यूज़ राइटर, अंबिकापुर

 

सोशल मीडिया ने आज कइयों को स्टार बना दिया है। कईयों के वायरल वीडियो ने उन्हें बड़ा मुकाम दिया है। वहीं कई इंफ्लुएंसर वीडियो बनाकर जनता के विषयों को उठाते तो हैं, पर वो कई बार जाने अनजाने लोगों को सत्ता के विरुद्ध भड़काने से भी नहीं चूकते!

 

ताज़ा मामला सामने आया है, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से। जहाँ सोशल मीडिया में मनोरंजन का वीडियो बनाने वालों इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो ने अपने एक वीडियो में देश के प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री और राजनीतिक लोगों यानी नेताओं को पत्थर मारने की अपील लोगों से करके लोगों को उकसाया है।

ये भी पढ़ें :  निकाय चुनाव के ठीक पहले जगदलपुर में 400 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश, किरण देव ने किया स्वागत

 

दरअसल, अंबिकापुर में आयोजित गरबा कार्यक्रम में सोशल मीडिया में स्टेप दिखाने वाली अंजलि अरोरा और एल्विश यादव का कार्यक्रम था, जिसे लेकर हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने तगड़ा विरोध दर्ज कराया। इस विषय में वीडियो बनातीं आकांक्षा ने विषय के इतर जाकर अपने वीडियो में नेताओं और जनप्रतिनिधियों को लेकर उकसाने वाली बात कही है।

ये भी पढ़ें :  Indian Railways : फिर बढ़ी रेल यात्रियों की मुश्किलें, संबलपुर मंडल में ब्लाक से टीटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर आज रहेगी रद्द

 

पहले आपको वो विरोध का वीडियो दिखाते हैं-

 

 

अब देखिए इस विषय से हटकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने क्या वीडियो बना दिया है-

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment