शादी से पहले दुल्हन की तरह सजा विजय देवरकोंडा का घर, हर कोना चमका

हैदराबाद

एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर इन दिनों चर्चा काफी तेज है. भले ही दोनों ने रिलेशनशिप कन्फर्म न किया हो, लेकिन शादी को लेकर कई तरह की बातें सामने आने लगी हैं. वहीं, अब इस बीच एक्टर का घर दुल्हन की तरह सज गया है.

उदयपुर में थी विजय और रश्मिका की शादी की चर्चा
बता दें कि विजय देवरकोंडा का जुबली हिल्स वाला घर रोशनी से जगमगा रहा है. सोशल मीडिया पर उनके घर के कुछ वीडियो सामने आया है. खबर है कि ये दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी उदयपुर में होने वाली हैं. ये शादी उदयपुर के एक भव्य पैलेस में निजी समारोह आयोजित करने की खबर है. हालांकि, इस बारे में न तो विजय देवरकोंडा ने और न ही रश्मिका मंदाना या फिर उनके परिवार वालों ने भी कोई बयान जारी नहीं किया है.

ये भी पढ़ें :  'तनु वेड्स मनु 3' में ट्रिपल रोल निभाएंगी कंगना रनौत

सामने आया था शादी का इन्विटेशन कार्ड
हाल ही में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का इन्विटेशन कार्ड भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा था. इस इन्विटेशन कार्ड बॉक्स में कुछ गिफ्ट आइटम भी नजर आ रहे थे. इस निमंत्रण पत्र में बताया गया है कि दोनों की सादी 26 फरवरी को हो रही है और इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन होगा.

ये भी पढ़ें :  Ed Sheeran started performing on Church Street in Bangalore, police stopped him

सामने आया इन्विटेशन कार्ड विजय देवरकोंडा की तरफ से है जिसमें लिखा गया है, ‘मैं आपको एक खास खुशखबरी देने और इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने के लिए लिख रहा हूं. हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ, रश्मिका और मैं 26 फरवरी 2026 को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करने जा रहे हैं. जैसा कि हम इस नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं, हमारे एक होने का जश्न मनाते हुए और उससे जुड़ी यादें बनाते हुए , हमारे लिए उन लोगों के साथ जश्न मनाना सच में बहुत मायने रखता है जो हमारी जर्नी का हिस्सा रहे हैं. आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद से यह अवसर हमारे लिए और भी खास हो जाएगा. हम आपको हमारे विवाह समारोह में शामिल होने और हमें आशीर्वाद देने के लिए हार्दिक आमंत्रित करते हैं.’

ये भी पढ़ें :  भिंड में लग्न के कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन के भाई की गोली लगने से मौत

इस मेसेज के अंत में लिखा गया है, ‘हम साथ मिलकर जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं. हार्दिक शुभकामनाएं, विजय (रश्मिका और मेरी ओर से).’ हालांकि, यहां ये भी बता दें कि ये कन्फर्म नहीं है कि ये कार्ड वाकई उनकी शादी का है या फिर उनकी शादी के नाम पर कोई पेक कार्ड वायरल हो रहा है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment