बलूचिस्तान में हिंसा की आग! BLA का ‘ऑपरेशन हेरोफ’ फेज-2 जारी, 200 पाक सैनिकों को मारने का दावा

इस्लामबाद 

बलूच विद्रोही संगठन Balochistan Liberation Army (बीएलए) ने दावा किया है कि उसका ऑपरेशन हेरोफ फेज-2 बलूचिस्तान के कई जिलों में लगातार जारी है। संगठन के मुताबिक, इस अभियान को शुरू हुए 40 घंटे से अधिक हो चुके हैं और इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

बीएलए के प्रवक्ता जीयांद बलूच की ओर से जारी बयानों में कहा गया है कि खारान, मस्तुंग, टुम्प और पसनी जैसे इलाकों में ऑपरेशन पूरे किए जा चुके हैं। संगठन ने यह भी दावा किया कि उसके लड़ाके क्वेटा और नोशकी के कुछ हिस्सों में मौजूद रहे और वहां से पाकिस्तानी सैन्य दबाव को पीछे हटाया गया।

ये भी पढ़ें :  US ने चेताया तो बदले हमास के सुर? इजरायली बंधकों को एक साथ छोड़ने को तैयार

200 से अधिक पाक जवानों को मारने का दावा

बीएलए का कहना है कि पाकिस्तान सेना, पुलिस और फ्रंटियर कॉर्प्स के 200 से ज्यादा जवान मारे गए हैं और कम से कम 17 लोगों को पकड़ा गया है। संगठन ने इन आंकड़ों को शुरुआती आकलन बताया है।

हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के अनुसार, हिंसा में 17 कानून प्रवर्तन कर्मी और 31 नागरिकों की मौत हुई है। वहीं बीएलए ने चेतावनी दी है कि सेना का साथ देने वाले स्थानीय अधिकारी और पुलिसकर्मी उसके निशाने पर होंगे।

ये भी पढ़ें :  लेबनान पर तबाही की आग बरसा रहा इजरायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

दोनों पक्षों को नुकसान

पाकिस्तान सेना के अनुसार, शनिवार को 92 और शुक्रवार को 41 अलगाववादी मारे गए। वहीं बीएलए ने भी स्वीकार किया है कि ऑपरेशन के दौरान उसके 18 लड़ाके मारे गए, जिनमें मजीद ब्रिगेड, फतेह स्क्वाड और STOS यूनिट के सदस्य शामिल हैं। संगठन ने यह भी माना कि हमलों में एक महिला हमलावर की भूमिका रही।

ये भी पढ़ें :  कृषक सह श्रमिक सम्मेलन : मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जारी करेंगे 1895 करोड़ की तीसरी किश्त

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment