हमास के लड़ाकों ने बंधक बनाई गई एक और लड़की का वीडियो जारी किया, तो नेतन्याहू से बोला परिवार, लगाई गुहार

इजराइल
हमास के लड़ाकों ने बंधक बनाई गई एक और लड़की का वीडियो जारी किया है। इसे देखने के बाद 19 वर्षीय लिरी अलबाग के परिवार ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायली राजनेताओं और विश्व नेताओं से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अब यह सोचकर फैसला लिया जाए कि उनके अपने बच्चों को बंधक बनाया गया है। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हम प्रधानमंत्री, विश्व नेताओं और सभी निर्णय निर्माताओं से अपील कर रहे हैं। अब यह यह मानकर फैसला लेना होगा जैसे कि ये आपके अपने बच्चे हों।'

ये भी पढ़ें :  Breaking : Naxal मामले में डिप्टी CM विजय शर्मा का बयान, ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि यह सारी घटनाएं जल्द बंद होंगी और पूरे बस्तर में शांति की स्थापना होगी’

7 अक्टूबर, 2023 को हमास के लड़ाकों ने लिरी अलबाग का अपहरण कर लिया गया था। वह उस वक्त 18 साल की थी जब उसे 6 अन्य महिला सैनिकों के साथ गाजा सीमा पर नाहल ओज बेस से पकड़ा गया। इनमें से 5 अभी भी उनकी कैद में हैं। हमास की सशस्त्र शाखा एजेदीन अल-कसम ब्रिगेड नाम से जानी जाती है। उसने इजरायली बंधक का शनिवार को एक वीडियो जारी किया। साढ़े तीन मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग में अल्बाग ने हिब्रू भाषा में इजरायली सरकार से अपनी रिहाई की अपील कर रही है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
251 लोगों को बना लिया था बंधक

ये भी पढ़ें :  दक्षिणी गाजा पट्टी में इजरायल ने डरावनी बना दीं गाजा की रातें, बमबारी में हमास का बड़ा नेता समेत 19 मारे गए

हमास और उसके सहयोगी इस्लामिक जिहाद ने गाजा में बीते 15 महीने की लड़ाई के दौरान इजरायली बंधकों के कई वीडियो जारी किए हैं। मालूम हो कि हमास के लड़ाकों ने 2023 के हमले के दौरान 251 लोगों को बंधक बनाया था, जिनमें से 96 गाजा में रह गए। इजरायली सेना का कहना है कि उनमें से 34 लोग मार दिए गए हैं। गाजा में लगभग 15 महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए हमास और इजरायल के बीच वार्ता ने हाल के हफ्तों में गति पकड़ी है। हालांकि, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बाधाएं पैदा करने और समझौतों से पीछे हटने का आरोप लगाया है। युद्धविराम में देरी करने और बंधकों की रिहाई में देरी करने के भी आरोप लगे हैं।

Share

Leave a Comment