CM साय आज कहां जायेंगे?…रायपुर में लेंगे BJP की सदस्यता, नुआखाई के शोभायात्रा में होंगे शामिल, ये है आज का पूरा शेड्यूल

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आज रायपुर में आयोजित सदस्यता संबंधित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय शामिल होंगे, साथ ही CM विष्णुदेव साय आज भाजपा की सदस्यता भी लेंगे।

 

भाजपा HQ से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण देव इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भाजपा के सदस्य के तौर पर सदस्यता दिलाएंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम में ये पूरा समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के अनेक दिग्गज नेता सम्मिलित होंगे, जिनमें पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों समेत सांसद-विधायक भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि कल से 33 जिलों में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। साथ ही राज्य के 405 मंडलों में 6 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी।

ये भी पढ़ें :  सत्ता पक्ष के विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, उद्योग क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के स्वास्थ्य का मामला सदन में गूंजा

 

दोपहर एक बजे सीएम साय दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जायेंगे। वहीं शाम 6 बजे CM साय ग्रास मेमोरियल मैदान में आयोजित नुआखाई शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment