इस जिले की CMHO को निलम्बित करने की मांग…छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने क्यों की मांग? पढ़ें पूरी ख़बर

स्वाधीन जैन, न्यूज राइटर, बिलासपुर/ मुंगेली

 

 

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएमएचओ के खिलाफ अपर मुख्य सचिव एवं परिवार कल्याण विभाग को ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन के द्वारा रायगढ़ सीएमएचओ डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर को निलंबित करने की मांग की गई है।

 

 

इस पत्र में उल्लेखित है कि मधुलिका सिंह ने बिलासपुर जिले मे सीएमएचओ के पद पर रहते हुए करोड़ों रुपए की आर्थिक अनियमीतता बरती थीं, जिसमें अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो पाया है। संघ ने पत्र में लिखा है कि संयुक्त संचालक स्वास्थ्य के पद पर रहते हुए भी इन्होंने कई अनियमितता बरती है व इनके खिलाफ अपने कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने के कई आरोप लगते आए हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-धमतरी में न्याय की गुहार लगा रहे शिक्षक, हेडमास्टर का गुड़ाखू घिसते वीडियो बनाने पर सस्पेंड

 

पत्र पढ़ें

संघ ने मधुलिका सिंह ठाकुर के द्वारा पद पर रहते हुए पदस्थापना स्थल संशोधन, स्थानांतरण, पोस्टिंग, स्नलग्नीकरण कर घपला करने व स्वयं नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ बनकर फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप लगाया है व तत्काल निलंबन कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें :  कर्नाटक चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि अब देश में मोदी का जादू खत्म हो चुका है- सीएम बघेल

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment