Xiaomi 17 सीरीज भारत में लॉन्च, 89,999 रुपये से शुरू—जानिए क्या है खास

नई दिल्ली

शाओमी 17 सीरीज को भारत में लॉन्‍च कर द‍िया गया है। कई द‍िनों से ये स्‍मार्टफोन्‍स चर्चा में थे। इनका ग्‍लोबल लॉन्‍च फरवरी महीने के आखिर में हुआ था। चीन में इन्‍हें पिछले साल ही पेश कर दिया गया था। अब ये भारत में भी आ गए हैं। Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत 89999 रुपये रखी गई है, जबक‍ि अल्‍ट्रा मॉडल को खरीदने के लिए 1,29,999 रुपये चुकाने होंगे। सवाल है कि शाओमी की इस प्रीमियम सीरीज को खरीदा जाना चाहिए या नहीं। इसमें क्‍या खास है और क्‍या एवरेज, आइए जानते हैं।

Xiaomi 17 Series प्राइस इन इंडिया
Xiaomi 17 सीरीज के दाम 89,999 रुपये से शुरू होते हैं। अर्ली बर्ड पीरियड के तहत कंपनी 512 जीबी मॉडल को भी 256 जीबी वेरिएंट वाली कीमत में यानी 89,999 रुपये में ऑफर कर रही है। Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,29,999 रुपये है। एसबीआई क्रेड‍िट कार्ड्स पर 10 हजार रुपये का इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट लिया जा सकता है। इस फोन के साथ कंपनी फोटोग्राफी किट भी लेकर आई है जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। इन डिवाइसेज को खरीदने पर कंपनी स्‍पॉटिफाई का 4 महीने का प्रीमियम प्‍लान दे रही है। 3 महीने के लिए Google AI Pro और 3 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम दिया जा रहा है। Xiaomi 17 सीरीज की सेल एमेजॉन, mi.com और Xiaomi रिटेल स्‍टोर्स पर 18 मार्च से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें :  मनोकामनाएं पूरी करने के लिए करें प्रदोष व्रत

Xiaomi 17 फीचर्स, स्‍पेसिफि‍केशंस
    डिस्‍प्‍ले: 6.3 इंच क्र‍िस्‍टलरेस OLED डिस्‍प्‍ले, 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनैस, HDR10+ के साथ डॉल्‍बी विजन सपोर्ट
    चिपसेट: Snapdragon 8 Elite Gen 5
    रैम : 12 जीबी
    स्‍टोरेज : 256 जीबी और 512 जीबी
    ओएस: एंड्रॉयड 16 पर बेस्‍ड शाओमी हाइपर ओएस 3
    कैमरा: 50 मेगापिक्‍सल का मेन सेंसर, 50 मेगापिक्‍सल टेलिफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्‍सल अल्‍ट्रावाइड कैमरा
    फ्रंट कैमरा: 50 मेगा‍प‍िक्‍सल
    बैटरी: 6330 एमएएच, 100 वॉट चार्जिंग सपोर्ट
    वजन: 191 ग्राम

ये भी पढ़ें :  विजय कृष्ण आचार्य होंगे रणबीर कपूर स्टारर धूम 4 के लेखक और निर्देशक

Xiaomi 17 अल्‍ट्रा फीचर्स, स्‍पेसिफि‍केशंस
    डिस्‍प्‍ले: 6.9 इंच शाओमी हाइपर आरजीबी OLED डिस्‍प्‍ले, 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट, 3,500 निट्स पीक ब्राइटनैस, HDR10+ के साथ डॉल्‍बी विजन सपोर्ट
    चिपसेट: Snapdragon 8 Elite Gen 5
    रैम : 16 जीबी
    स्‍टोरेज : 512 जीबी
    ओएस: एंड्रॉयड 16 पर बेस्‍ड शाओमी हाइपर ओएस 3
    कैमरा: 50 मेगापिक्‍सल का मेन सेंसर, 200 मेगापिक्‍सल टेलिफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्‍सल अल्‍ट्रावाइड कैमरा
    फ्रंट कैमरा: 50 मेगा‍प‍िक्‍सल
    बैटरी: 6000 एमएएच, 90 वॉट चार्जिंग सपोर्ट
    वजन: 219 ग्राम

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 अल्‍ट्रा में मुख्‍य फर्क
Xiaomi 17 के मुकाबले अल्‍ट्रा मॉडल में बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया गया है। परफॉर्मेंस में दोनों फोन्‍स एक जैसे हैं। कैमरों का मुख्‍य फर्क है। अल्‍ट्रा मॉडल में दिए गए 200 मेगापिक्‍सल के टेल‍िफोटो कैमरा की जूम‍िंग क्षमता काफी अधिक है बेस मॉडल से।

ये भी पढ़ें :  एक्टिंग और टीवी को हमेशा के लिए अलविदा कह गई आशका गोराडिया

Xiaomi 17 और Xiaomi 17 अल्‍ट्रा काे खरीदें या नहीं
दोनों ही फोन में फ्लैगशि‍प फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन कीमत बहुत ज्‍यादा महसूस हुई मुझे। इस कीमत में सैमसंग और ऐपल का मुकाबला करना बहुत मुश्किल है। इसमें कोई दो-राय नहीं कि शाओमी ने अच्‍छे फीचर्स ऑफर किए हैं। आपको अच्‍छा डिस्‍प्‍ले, परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा चाहिए तो ये फोन न‍िराश नहीं करेंगे। लेकिन इतनी कीमत में आईफोन 17 और सैमसंग की S सीरीज के नए मॉडल भी मिल रहे हैं जो ब्रैंड के आधार पर आकर्षित ज्‍यादा करते हैं।

Share

Leave a Comment