ऐसे ठगों से आप भी रहें सावधान : कसडोल क्षेत्र के दुकानों में ऑनलाइन पेमेंट के बहाने ठगी कर रहे ठग, कटगी के तीन दुकानदारों से हुई हजारों रुपए की ठगी

 

संतोष शर्मा, न्यूज राइटर, कटगी/कसडोल, 17 अगस्त, 2024

छत्तीसगढ़ के कसडोल इलाके में इन दिनों ठगों ने ठगी करने का अनूठा तरीका ढूंढा है। दरअसल, ठग इन दिनों कसडोल क्षेत्र के बड़े किराना दुकानों में जाकर ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने का बहाना बनाकर दुकानदार से पैसा ऐंठ रहे हैं। कसडोल थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कटगी के तीन दुकानदारों ने कसडोल थाने में शिकायत किया है कि दो लड़के उनके दुकान आए और समान देने बोले। समान लेने के बाद 15000 रुपए paytm में ट्रांसफर करने की बता कही। ठगों ने बकायदा पैसा ट्रांसफर का मेसेज भी दिखाया। ठगों की इन बातों में आकर दुकानदारों ने समान के बाद बाकी पैसे ठगों को दे दिए।

ये भी पढ़ें :  IMF का सख्त प्रेशर: पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें, 7 अरब डॉलर की डील संकट में

 

ठग ऐसे करते हैं ठगी

कटगी के दुकानदार कमल किराना स्टोर सरवा मोट कटगी एवं देव ट्रेडर्स मेन रोड कटगी और देव किराना स्टोर मेन रोड कटगी ने बताया कि 13 अगस्त की शाम लगभग 06.30 से 07:00 बजे दो लोग लाल कलर के स्कूटी में आए, जिनमें एक लड़के ने काला का टी शर्ट एवं जींस और सफेद कलर का जुता पहने थे और मेरे कमल किराना स्टोर में आकर 5 टीपा तेल एवं 6400/- अक्षरी छः हजार चार सौ रूपये नगद लिया और मोबाईल नं. लेकर पे.टी.एम. पे राशि भेज रहा हूँ बोला, जिससे मेरे मोबाईल में एकमुस्त एक एस. एम. एस. 15000/- रूपये का फेक मैसेज आया है एवं देव ट्रेडर्स से 5 टीपा तेल एवं 6000/- अक्षरी छ हजार रूपये नगद कुल 15,000/- रूपये लिया और मेरे साथ भी वैसे ही पॅमेट किया और मैसेज भेजा और देव किरा स्टोर से 5 टीपा तेल एवं 1500/- अक्षरी एक हजार पांच सौ रूपये कुल 10,000/- रूपये लिया। दुकानदारों ने बताया कि हम लोगो से राशि की भी मांग किया तो हम लोगो ने उनको राशि भी दे दिये।

ये भी पढ़ें :  सप्ताह का संवाद : संत सम्हालेंगे मोर्चा...राज्यपाल बदलीं, तेवर का क्या?... अनुच्छेद में अटका मामला...नड्डा vs कांग्रेस...अधिवेशन के रंग...ये BJP नई नई है!

थाना प्रभारी ने क्या कहा?

कसडोल थाना प्रभारी लखेश केंवट ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कटगी के तीन दुकानदारों ने शिकायत की है कि उनसे ठगी की गई है, पुलिस मामले को लेकर हर बिंदु पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने दुकानदारों के साथ लोगों से भी अपील की है कि अगर ऐसे लोग आपके आसपास दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सीएम साय ने किया चक्रधर समारोह का शुभारंभ, महाराज ने शास्त्रीय कला-संगीत को विश्व में दी नई पहचान

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment