जिला चिकित्सालय में 07 वर्षीय गौरव का हुआ सफल टॉन्सिल ऑपरेशन

रायपुर

मुंगेली जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 07 वर्षीय बालक गौरव साहू को लंबे समय से चली आ रही गंभीर समस्या से राहत दिलाई। जिला बेमेतरा के ग्राम बंदी निवासी गौरव साहू पिछले एक वर्ष से टॉन्सिल में बार-बार संक्रमण की समस्या से परेशान था। इस कारण उसे निगलने में कठिनाई होती थी और उसका वजन भी लगातार कम हो रहा था। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां ओपीडी में कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश सत्यपाल को दिखाया गया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 9 दिसम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 549 करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों की देंगे सौगात

जांच के बाद डॉक्टरों ने गौरव को क्रॉनिक टॉन्सिलाइटिस से पीड़ित बताया और शीघ्र ऑपरेशन (टॉन्सिलेक्टॉमी) की सलाह दी। इसके पश्चात डॉ. कमलेश सत्यपाल (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. राजेश कुमार बेलदार (निश्चेतना विशेषज्ञ) एवं ओटी स्टाफ की टीम द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद बालक पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी स्थिति में पहले से काफी सुधार हुआ है। अब उसे खाने-पीने में कोई परेशानी नहीं हो रही है और उसका स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है। जिला चिकित्सालय में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के कारण अब स्थानीय स्तर पर ही जटिल उपचार संभव हो रहे हैं, जिससे मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम हो रही है। यह सफलता स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और डॉक्टरों की दक्षता का प्रमाण है।

Share

Leave a Comment