01अप्रैल 2025 मंगलवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- रोजाना मेडिटेशन करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ लोगों के वेतन या पॉकेट मनी में बढ़ोतरी मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में जरूरी टास्क आज के आज की पूरा कर लें। आप किसी करीबी की शादी या फंक्शन में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि- आज आपको पढ़ाई या जरूरी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देने की सलह दी जाती है। अलगाव के बाद कुछ लोगों की लव लाइफ में अच्छे दिन आने वाले हैं। वजन घटाने के लिए डाइट पर फोकस करें। स्ट्रेस न लें।

मिथुन राशि- आज निवेश का कोई लाभदायक अवसर आपके सामने आ सकता है। सोच समझकर और सलह के साथ ही आगे बढ़ें। अपने बजट पर टिके रहें। अटूडेंट्स आज सकारात्मक मानसिकता में रहेंगे।

कर्क राशि- आज आपका साथी कोई पुराना मुद्दा उठा सकता है, जिससे जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। हेल्दी खाने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पैसों की सिचूऐशन मजबूत रहने वाली है। ऑफिस में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन चीजें आपके पक्ष में काम करेंगी।

ये भी पढ़ें :  संक्रामक बीमारी ट्रेकोमा के उन्मूलन में भारत को मिली सफलता, डब्ल्यूएचओ ने दिया प्रमाण पत्र

सिंह राशि- आज किसी शुभ समाचार से परिवार में खुशियां आएंगी। कुछ लोगों के लिए ट्रिप पर जाने के योग हैं। सही प्रैक्टिस से आप अपने टीचर को खुश कर सकते हैं। अपने आस-पास के लोगों से तारीफ पाना आपके लिए सबसे खुशी की बात रहेगी।

कन्या राशि- आज कुछ लोगों को अपनी मेहनत के लिए तारीफ मिल सकती है। अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए आज ही कदम उठाएं। पैसों के मामले में किसी चुनौती को आप अच्छे से संभाल लेंगे। आज अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताएं।

ये भी पढ़ें :  मेरी जिंदगी नरक...अमिताभ से धोखा मिलने के बाद जया ने कही थी ये बात, फिर भी नहीं छोड़ा पति का साथ

तुला राशि- आज पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। ऑफिस के दौरान सभी जरूरी रूल्स का पालन करें। हेल्दी रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। आज दिन बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने का है।

वृश्चिक राशि- आज टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए बेहतरीन अवसर नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम वालों का दिन भी अच्छा रहने वाला है। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए अप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं।

धनु राशि- आज आपका कोई नया क्रश सामने आ सकता है। किसी शादी या महत्वपूर्ण इवेंट में शामिल होने के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छी तैयारी करना आसान हो जाएगा।

मकर राशि- पैसों की प्रॉब्लम होने पर कोई दोस्त आपकी आर्थिक सहायता कर सकता है। आज आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। मम्मी पापा के लिए कोई खास प्लान बनाने से उनका मूड खुश रहेगा। पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका कुछ लोगों को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें :  ईशा मालवीय ने साड़ी पहनकर इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो

कुंभ राशि- आज जिसे आप पसंद करते हैं, उससे बात करने की आपकी कोशिश पूरी हो सकती है। कुछ बीमार जातकों की तबीयत में सुधार होगा। अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है। परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन राशि- मौज-मस्ती भरी छुट्टियों पर कुछ जातकों का पैसा खर्च हो सकता है। डॉक्टर, वकील व बिजनेस करने वालों आज अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। कुछ लोग घर की मरम्मत करा सकते हैं। किसी परीक्षा को हल्के में लेना आपके हित में नहीं होगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment