1st August Rule Change : आज से बदल जाएंगे वित्तीय जगत से जुड़े जरूरी नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

 

 

राधेश्याम मिश्रा, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 01 अगस्त, 2023

आज से नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार एक अगस्त 2023 से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका आम आदमी पर सीधा असर होगा। इनमें रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर नए घर खरीदने तक के नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने तक से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि एक अगस्त 2023 से देश में क्या-क्या बदलाव होने जा रहे हैं।

एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR दाखिल करने की लास्ट डेट आज यानी 31 जुलाई 2023 है। हालांकि ये डेडलाइन उन टैक्सपेयर्स के लिए हैं, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट नहीं कराना है। 1 अगस्त से ये मौका खत्म हो जाएगा और आप अपना आईटीआर दाखिल करने के लिए जुर्माना देना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि देरी से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने पर 5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले टैक्सपेयर्स को 1000 रुपये, जबकि 5 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय के लिए 5,000 रुपये की लेट फीस वसूले जाने का प्रावधान किया गया है। वहीं अगर करदाता 31 दिसंबर 2023 के बाद ITR Filing करता है तो फिर उसे डबल यानी 10,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें :  PM मोदी के स्वागत में मालदीव ने दिखाया बड़ा दिल, रक्षा मंत्रालय पर लगा विशाल बैनर

ऑयल कंपनियों ने सिर्फ कर्मशियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। पिछले महीने में कमर्शियल रसोई गैस की कीमतों में बदलाव हुआ था। एक अगस्त को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शिल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की है। इस कटौती के बाद देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1680 रुपये हो गए हैं। इससे पहले चार जुलाई 2023 को कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली चार रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान के उद्यमी वकार हसन ने एक चौंकाने वाला खुलासा, मुंबई एयरपोर्ट पर बिताए 6 घंटे

महाराष्ट्र रियल स्टेट रेगुलेटर ने डेवलपर्स से एक अगस्त से सभी विज्ञापन और प्रमोशन पर QR कोड लगाने को कहा है। ताकि घर खरीदने वालों को उनके बारे में तुरंत जानकारी मिल सके। ऐसा नहीं करने पर डेवलपर्स को 50,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा। जुर्माना लगाने के बाद भी अगर कोई डेवलपर्स QR कोड नहीं लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर आप एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो फिर पहली अगस्त 2023 आपके लिए झटका देने वाली तारीख है। दरअसल, बैंक क्रेडिट कार्ड कैशबैक और इंसेंटिव प्वाइंट को कम करने जा रहा है। अब इसमें 1.5 फीसदी ही कैशबैक मिलेगा। बता दें ये बदलाव Axis Bank फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए करने जा रहा है, जो 12 अगस्त से प्रभावी होगा। एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट से खरीदी करने वाले लोगों को इस तारीख से शॉपिंग पर कम कैशबैक मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  RBI का Repo Rate पर आ गया फैसला... जानिए बढ़ी या घटी आपके लोन की EMI

FSSI ने भारत में पहली बार बासमती चावल के लिए मानक तय किए, जो एक अगस्त से प्रभावी होगा। FSSI को उम्मीद है कि तय स्टैंडर्ड ग्राहकों की हितों की रक्षा करेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि बाजार में बेचे जाने वाले बासमती चावल की खास सुगंध हो। उनमें किसी भी किस्म की कृत्रिम सुगंध और रंग न हों। मानक भूरे बासमती चावल, मिल्ड बासमती चावल, उबले हुए भूरे बासमती चावल और मिल्ड उबले हुए बासमती चावल पर लागू होंगे। एक अगस्त से अधिक व्यवसायों को ई-इनवॉइसिंग योजना के तहत लाया जाएगा। इसका उद्देश्य बिजनेस-टू-बिजनेस बिक्री को ट्रैक करना है और छोटे व्यवसायों को गुड्स और सर्विसेज टैक्स (GST) के बिना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बेचने की अनुमति दी जाएगी। ई-चालान योजना रिटेल लेवल पर बिक्री के अलावा अन्य सभी बिक्री को कवर करती है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment