मध्य प्रदेश में 2.5 लाख सरकारी पदों और 22,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती

भोपाल
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने  स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में कई बड़ी घोषणाएं कीं। लगातार तीन वर्ष में पुलिस आरक्षकों के रिक्त सभी 22,500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रति वर्ष 7500 पदों पर भर्ती पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से की जाएगी। पुलिस, जेल और नगर सेना के बलिदानियों की पत्नी और बच्चों के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में एक सीट आरक्षित की जाएगी। मुख्यमंत्री आवास में पुलिसकर्मियों के पदक अलंकरण कार्यक्रम में उन्होंने ये घोषणाएं कीं। इस अवसर पर 65 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित भी किया गया।
 
इसके पहले मोहन यादव ने लाल परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आगामी पांच वर्ष में ढाई लाख भर्तियां करने का लक्ष्य है। साथ ही अगले चार वर्ष में राज्य का बजट उन्होंने दोगुना करने की बात कही। पुलिस, जेल और नगर सेना एवं सुरक्षा विभाग के त्वरित आधुनिकीकरण के लिए कोई कमी, ढिलाई नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर है अग्रसर

पुलिसकर्मी परिवार को भी समय दें
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अलंकरण कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों और उनके स्वजन से बातचीत भी की। उन्होंने कहा, अधिकारी-कर्मचारी अपनी सेवाओं के साथ अपने परिवार को भी समय दें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और एक स्वस्थ एवं उन्नत समाज के निर्माण में योगदान करें। दस्यु उन्मूलन, माओवाद उन्मूलन, नशामुक्ति, साइबर फ्राड, महिला सुरक्षा, गोवंश तस्करी, गुंडे-बदमाशों, अवैध हथियार रखने पर सख्त अंकुश और ऑपरेशन सृजन जैसे नवाचारों में पुलिस का काम प्रशंसनीय रहा है। सरकार पुलिस सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment