उर्वशी मिश्रा, बलौदाबाजार, 31 जनवरी, 2023 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में फिर से बड़ा तबादला हुआ है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के एसएसपी दीपक झा ने पुलिसकर्मियों की तबादला लिस्ट जारी कर दी है। इसके लिए उन्होंने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, 6 ASI, 3 प्रधान आरक्षक समेत कुल 39 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। ये है पुरी लिस्ट….
Read MoreDay: January 31, 2023
कश्मीर दौरे से वापस लौटे सीएम भूपेश, केंद्रीय बजट को लेकर कही बड़ी बात….
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 31 जनवरी, 2023 रायपुर। सीएम भूपेश बघेल श्रीनगर दौरे से वापस रायपुर लौट आए है। श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, राहुल गांधी ने असंभव काम को संभव किया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा आसान नहीं है। यह यात्रा हम लोगों के लिए भी बहुत अनुभव देने वाली थी। केंद्रीय बजट को लेकर CM ने कही ये बात कल पेश होने वाले केंद्रीय बजट…
Read More‘जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका’ चर्चा में अनन्या बिड़ला ने की शिरकत, अनन्या के गानों पर झूमते दिखे रायपुर के युवा
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 31 जनवरी, 2023 ‘जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका’ कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में पैनल डिस्कश्न एवं लाइव बैंड का आयोजन किया गया। जिसमें युवा गायिका और युवा महिला उद्यमी अनन्या बिड़ला ने शिरकत की। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा प्रस्तुत यूनिसेफ, राष्ट्रीय सुरक्षा योजना, अनन्या बिड़ला फाउंडेशन और संज्ञा पीआर के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने और राज्य पर्यटन उद्योग को बढ़ावा के उद्देश्य से पैनल डिस्कशन में राज्य के प्रतिष्ठित व्यक्तिवों…
Read Moreतीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 5 फरवरी से, कलेक्टर ने किया तैयारियों का निरीक्षण
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 31 जनवरी, 2023 कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज सिरपुर स्थल पहुँच कर सिरपुर महोत्सव के आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। सिरपुर महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 5 से 7 फरवरी तक होगा। इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न विभागों के स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री सह-प्रदर्शनी से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। सिरपुर महोत्सव के आयोजन के लिए नोडल अधिकारी अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी को बनाया गया है। एसडीएम महासमुंद सहायक नोडल अधिकारी होंगे। सिरपुर महोत्सव आयोजन के सिलसिले में…
Read MoreKhelo India Youth Games : मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज, विजेता खिलाड़ियों के लिए शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा
उर्वशी मिश्रा, भोपाल, 31 जनवरी, 2023 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज हो गया है। जोरदार आतिशबाजी और हर-हर शंभू भजन से आयोजन की शुरुआत हुई। राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
Read MoreNew Rule 1st February : कल से बदलेंगे ये नियम, घरेलू गैस की कीमत से लेकर बैंकिंग नियम में होगा बड़ा बदलाव
नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 31 जनवरी, 2023 नई दिल्ली। साल का पहला माह आज खत्म होने वाला है और 1 फरवरी 2023 से फिर हर माह की तरह कई नियमों में बदलाव होगा, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर हो सकता है। मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपना आखिरी पूर्ण बजट 1 फरवरी को पेश करेगी और इस के साथ कई नियमों में भी बदलाव हो जाएगा। आइए जानते हैं कि 1 फरवरी से कौन से नए नियम आपको प्रभावित कर सकते हैं – क्रेडिट कार्ड…
Read MoreBudget 2023: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ संसद का बजट सत्र
नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 31 जनवरी, 2023 आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ आज से बजट सत्र शुरू हुआ। राष्ट्रपति ने संसद के सेंट्रल हाल में दोनों सदनों के सांसदों को संबोधित कर रही हैं। बता दें, राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद से ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होती है। बजट सत्र 31 जनवरी से 6 अप्रैल तक चलेगा। 66 दिनों के इस सत्र में इस दौरान कुल 27 बैठकें होंगी। सत्र का पहला चरण…
Read MoreDelhi-Mumbai Expressway : दिल्ली से दो घंटे में जयपुर और 12 घंटे में मुंबई, पीएम करेंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 31 जनवरी, 2023 अगले महीने के पहले हफ्ते से सड़क मार्ग से दिल्ली और जयपुर का सफर बेहद आसान हो जाएगा। आप देश की राजधानी दिल्ली से राजस्थान की राजधानी जयपुर तक की यात्रा महज दो घंटे में पूरी कर सकेंगे। इतना ही नहीं अगले साल के मार्च से सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई का सफर 24 घंटे की जगह सिर्फ 12 घंटे में पूरा होगा। 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दौसा जिले के नांगल राजावतान में दिल्ली-दौसा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन…
Read Moreछत्तीसगढ़ : करणी सेना ने मनाया चौथा स्थापना दिवस
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 31 जनवरी, 2023 करणी सेना के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में 30 जनवरी को स्थापना दिवस मनाया गया। इसी तारतम्य में रायपुर शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड के सामने स्थित सिंधु पैलेस में छत्तीसगढ़ करणी सेना द्वारा कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में पाटेश्वर धाम के महंत बालकराम दास जी महाराज अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने करणी सेना इतिहास, उद्देश्य व कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व्यापार शक्ति व समाजसेवी…
Read MoreBudget Session: आज से शुरू हो रहा है संसद का बजट सत्र, पेश किया जाएगा आर्थिक सर्वेक्षण
नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 31 जनवरी, 2023 आज से संसद का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष कई मुद्दों को उठाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें अडानी समूह के स्टॉक और 2002 के गुजरात दंगों पर विवादास्पद बीबीसी वृत्तचित्र शामिल हैं। सत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संयुक्त संबोधन के साथ होगी, जिसके बाद केंद्रीय बजट पेश किए जाने से एक दिन पहले मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा…
Read More
