जल जीवन मिशन के कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें – कमिश्नर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग समन्वय बनाकर करे कार्य – कमिश्नर सिंगरौली सिंगरौली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जमोद ने कहा कि जल जीवन मिशन केन्द्र सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना है इस योजना का लाभ दूर दराज के क्षेत्रो में निवास करने वाले आम जन मानस तक पहुचना चाहिए। समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ जल जीवन मिशन के कार्य को पूर्ण करें। जल जीवन मिशन का लक्ष्य हर…
Read MoreDay: September 6, 2024
राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय का बच्चे करें अधिक से अधिक उपयोग, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किये निर्देश
भोपाल बच्चों और किशारों के लिये राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय और राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी की पहल केन्द्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने की है। ई-पुस्तकालय का उद्देश्य विभिन्न भौगोलिक भाषाओं शैलियों और शैक्षिक स्तरों पर बच्चों और किशोरों को उच्च गुणवत्ता वाली गैर शैक्षणिक पुस्तकों तक मुफ्त पहुँच प्रदान करना है। राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी का यह एप्लीकेशन, एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय एप्लिकेशन प्रत्येक आयु समूह (3-8, 8-11, 11-14 और 14-18) में उपलब्ध हैं। इस प्लेटफार्म पर कहानियाँ, जीवनियाँ, क्लासिक वैज्ञानिक कहानियाँ और उपन्यास आदि के साथ…
Read Moreसतना विकास के नई परियोजनाओं और स्मार्ट सिटी कार्यों को शीघ्र पूरा करें- प्रतिमा बागरी
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि सतना शहर की विकास के नई परियोजनाओं में अगले 20 साल तक की जनसंख्या को आधार बनाते हुए क्रियान्वित करें। स्मार्ट सिटी के चल रहे कार्यों को जल्दी पूरा करायें तथा सिटी विकास के नये प्रोजेक्टों पर विशेष ध्यान दें। राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने सतना में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों कन्सलटेंसी और कार्य एजेंसी प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये। बैठक में नारायण तालाब के सौदर्यीकरण और विकास कार्य के प्रोजेक्ट…
Read Moreविद्युत वितरण कंपनियां जियो टेगिंग की मदद से ढूढ़ेंगी अटल ज्योति योजना के अपात्र उपभोक्ता
भोपाल मध्यप्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियाँ पूर्व क्षेत्र, मध्य क्षेत्र व पश्चिम क्षेत्र में मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एमपीएसइडीसी) के सहयोग से जियो टेगिंग तकनीक के माध्यम से अटल योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं की वास्तविक स्थिति की जांच करेंगी। जांच की शुरुआत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल व ग्वालियर के पॉश इलाकों से कर दी गयी है। अटल ज्योति योजना के दायरे में वे उपभोक्ता आते हैं जिनकी मासिक बिजली खपत 150 यूनिट तक है। ऐसे उपभोक्ताओं को ऊर्जा विभाग द्वारा सब्सिडी…
Read Moreआज का युग ज्ञान का युग, विद्यार्थी लक्ष्य तय कर आगे बढ़े- कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल
आज का युग ज्ञान का युग, विद्यार्थी लक्ष्य तय कर आगे बढ़े- कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल राष्ट्र की प्रगति में शिक्षकों की अहम भूमिका- राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल जीवन में शिक्षकों के अनुभवों से सीख लेना चाहिए-विधायक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक व विद्यार्थी सम्मानित शहडोल मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने लॉ कॉलेज परिसर शहडोल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम…
Read Moreसायबर फ्रॉड मामले में जबलपुर में एफआईआर दर्ज
भोपाल पुलिस अधीक्षक, जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया है कि जबलपुर के थाना मदन महल अंतर्गत शासकीय मानकुँवर बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की एक छात्रा द्वारा सायबर फ्रॉड की शिकायत की गई है कि उसे एक अज्ञात नम्बर से फोन आया कि “आपके फोन से कुछ आपत्तिजनक वीडियो शेयर किये गये हैं, जिससे आपके खिलाफ कम्पलेंट हुई है। आप पैसे ट्रांसफर करिये, नहीं तो कार्रवाई की जायेगी।’’ छात्रा ने इस तरह का सायबर फ्रॉड दो अन्य लड़कियों के साथ होना भी बताया है। घटना का संज्ञान…
Read Moreराज्य जूडो अकादमी के खिलाड़ी कपिल परमार ने पैरालम्पिक में जीता काँस्य
भोपाल पैरालम्पिक-2024 का आयोजन 28 अगस्त से 8 सितम्बर तक पेरिस, फ्रांस में किया जा रहा है। कपिल परमार मध्यप्रदेश राज्य जूडो अकादमी के बोर्डिंग स्कीम के खिलाड़ी हैं। कपिल ने अपने पहले पैरालम्पिक में काँस्य पदक जीता। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कपिल की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं। कपिल का मैच ब्राजील के खिलाड़ी एलिल्टन डी ओलीवेरिया के विरुद्ध होगा। कपिल मुख्यत: सीहोर के निवासी हैं। वर्ष 2009-10 में करेंट लगने से उनकी आँखों की रोशनी चली गई थी। कपिल 80 प्रतिशत ब्लाइंड…
Read Moreपशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया प्रतिबंधत्मक आदेश पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी सिंगरौली कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला द्वारा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं लोक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संपूर्ण सिंगरौली जिले की सीमांतर्गत आगामी आदेश तक यह प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया है। जारी आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति/पशुपालक द्वारा अपने गौवंश या अन्य मवेशियों…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 सितंबर को बैठकों में करेंगे योजनाओं की समीक्षा
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 6 सितंबर को पूर्वान्ह में उज्जैन से भोपाल आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल में विभिन्न विभागीय बैठकों में योजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, पिता के देवलोकगमन के पश्चात उज्जैन स्थित निवास पर भेंट करने एवं शोक संवेदना व्यक्त करने आए विभिन्न जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के लिए समय निकालते हुए दूरभाष और वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं बैठकों से भी जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर उज्जैन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए।…
Read Moreगुरदास मान ने अपने एल्बम ‘साउंड ऑफ सॉइल’ का पहला गाना ‘मैं ही झूठी’ किया रिलीज
पंजाबी संगीत का सबसे मशहूर नाम, गुरदास मान ने एक बार फिर दुनिया को अपनी नई एल्बम "साउंड ऑफ सॉइल" से नवाजा है। संगीत जतिंदर शाह का है, और इसे साई प्रोडक्शंस और स्पीड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इस गहरे और सोलफुल एल्बम में कुल नौ गाने हैं, जो उनकी जड़ों, संस्कृति और अपनी प्रिय मातृभूमि के प्रति उनके अटूट प्रेम को दर्शाते हैं। एल्बम की शुरुआत "मैं ही झूठी" से होती है, जो आत्मनिरीक्षण का एक गीत है, जिसमें आकर्षक धुनें और विचारशील बोलों का मेल है।…
Read Moreराष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदेश के सात शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया
भोपाल राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश के सात शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 प्रदान किया। शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा श्रीमती सुनीता गोधा, माधव प्रसाद पटेल और श्रीमती सुनीता गुप्ता और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रो. नीलाभ तिवारी और प्रो. कपिल आहूजा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा श्रीमती प्रेमलता राहंगडाले और प्रशांत दीक्षित को पुरस्कृत किया गया। श्रीमती सुनीता गोधा को जिला मंदसौर के शासकीय हाई स्कूल,…
Read Moreसफल लोग अलग काम नहीं करते, सिर्फ काम को अलग ढंग से करते हैं- मंत्री डॉ. शाह
भोपाल सफल लोग कोई अलग काम नहीं करते, बल्कि वे उस काम को अलग ढंग से करते हैं। शिक्षिका सुनीतू ठाकुर ने झुम्मरखाली स्कूल में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाकर इसका स्वरूप ही बदल दिया है। इसी के लिए इन्हें राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किया गया है। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने गुरूवार को खण्डवा में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि यह उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं…
Read Moreजीआरपी थाना प्रभारी के कार्यकाल में तेजी से उजागर मामले, लूटपाट के लिए हत्या जैसी संगीन वारदातें भी हो चुकी है घटित
कटनी बीते दिनों जीआरपी थाने में जिस तरह षड्यंत्र रचकर जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने को जिले से हटाने का घटनाक्रम घटित हुआ उसने अपने पीछे कई सवाल छोड़ दिए हैं। जीआरपी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि थाना प्रभारी अरुणा वाहने लगातार अपराधों पर अंकुश लगाते हुए एक के बाद एक गंभीर मामलों का खुलासा कर रही थी। चोर और लुटेरों को संरक्षण देने में लिप्त लोगों को शायद उनकी यह सख्ती रास नहीं आ रही थी, शायद यही वजह बनी कि विभाग की गोपनीयता को भंग…
Read Moreगुरू की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गुरू की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री डॉ. यादव सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन ने जन्मदिवस समर्पित किया शिक्षकों के नाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संबोधन, भोपाल सहित प्रदेश के कई शिक्षक दिवस कार्यक्रमों में सुना गया शिक्षक का ज्ञान ताउम्र देता है प्रेरणा : स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ शिक्षक दिवस समारोह भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुरू की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गुरू का अर्थ ही है, जो हमें अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाए। भारत के पूर्व…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ब्रूनेई दौरे से चीन के खड़े हुए कान? ब्रुनेई के साथ भी चीन का गुप्त टकराव
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ‘एक्ट ईस्ट नीति’ को मजबूत करने के लिए इन दिनों दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के पहले चरण में उन्होंने ब्रुनेई का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान दोनों देशों ने नौवहन की स्वतंत्रता पर जोर दिया और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि भारत और ब्रुनेई ने अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निरंतर नौवहन और उड़ान की…
Read More
