छत्तीसगढ़-बालोद में पूर्व मंत्री मो. अकबर समेत चार पर केस दर्ज, हेडमास्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

बालोद. शिक्षक दिवस के दिन बालोद जिले के डोंडी ब्लॉक के ग्राम ओडगांव के प्राथमिक शाला के हेडमास्टर देवेंद्र कुमार ठाकुर (57) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उस शिक्षक ने अपने मौत के साथ एक चिट्ठी भी छोड़ी थी अब उस चिट्ठी के आधार पर बालोद जिले के डोंडी थाने में पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर सहित अन्य 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है आपको बता दें कि सभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का…

Read More

गाजा की स्थिति ‘सबसे बड़ी चिंता’, भारत चाहता है ‘जल्द से जल्द’ युद्ध विराम, बोले एस जयशंकर

रियाद भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रणनीतिक वार्ता के लिए पहली भारत-खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) मंत्रिस्तरीय मीटिंग में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने फिलिस्तीन के हालातों पर बात की. एस जयशंकर ने गाजा की स्थिति को भारत की "सबसे बड़ी चिंता" बताया और कहा कि नई दिल्ली जल्द से जल्द इजरायल-हमास युद्धविराम का पक्षधर है. विदेश मंत्री ने कहा, "गाजा में मौजूदा स्थिति अब हमारा सबसे बड़ा चिंता का विषय है. इस संबंध में भारत का रुख सैद्धांतिक और सुसंगत रहा है. हम…

Read More

शिक्षिका के साथ गंदी हरकत करते हैं प्रिंसिपल…’, शिकायत लेकर जबलपुर SP ऑफिस पहुंचे छात्र

जबलपुर जबलपुर में एक शासकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय बरगी नगर में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं और गेस्ट टीचर करीब 40 किलोमीटर दूर एसपी ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल पर संगीन आरोप लगाए. छात्रों का कहना है कि हमारे स्कूल के प्रिंसिपल अच्छे नहीं है. बताया गया कि स्कूल में पोस्टेड एक महिला टीचर का कहना है कि प्रिंसिपल किशन राय खेड़े स्कूल में जॉइनिंग के बदले में दैहिक शोषण की डिमांड कर रहे हैं. पुलिस अधिकारी को लिखित शिकायत देते हुए टीचर और छात्रों ने उनकी गंदी हरकतों…

Read More

वाहनों से टोल टैक्स लेने का ग्राम पंचायत को अधिकार नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

जबलपुर ग्राम पंचायत द्वारा मोटर वाहन से टोल टैक्स वसूले जाने को अवैध करार देते हुए जाचं के आदेश को खारिज करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। जबलपुर हाईकोर्ट जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने याचिका को खारिज करते हुए अपने आदेश में कहा है कि मोटर द्वारा संचालित सभी वाहन मोटर वाहन की परिभाषा के अंतर्गत आते हैं। ग्राम पंचायत के पास मोटर वाहन पर कर लगाने का कोई अधिकार नहीं है। सिहोरा तहसील की हरगढ ग्राम पंचातय की तरफ से दायर…

Read More

मध्यप्रदेश में 29 IAS और 20 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई

भोपाल मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। बड़े पैमाने पर आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों के तबादले किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज सोमवार की शाम इस संबंध में आदेश जारी किया है। मंदसौर, धार, डींडोरी, सीधी, खंडवा, अलीराजपुर, छिंदवाड़ा और शहडोल जिला पंचायत में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियुक्त किया गया है। अपर सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर अमित तोमर को तैनात किया गया है। कई जिलों के अपर कलेक्टर भी बदले गए हैं।…

Read More

सागर में नवजात की मौत के मामले में दो स्त्री रोग विशेषज्ञों पर FRI, यह लापरवाही की थी

 सागर सागर जिले में नवजात की मौत के मामले में मोतीनगर थाना पुलिस ने दो स्त्री रोग विशेषज्ञों (रेडियोलॉजिस्ट) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 9 महीने पहले प्रसूता महिला की सोनोग्राफी जांच और इलाज में लापरवाही के कारण बच्चे की मौत के साक्ष्यों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, 9 दिसंबर 2023 को शिकायतकर्ता अभिमन्यु पिता मधुकर शर्मा निवासी नरयावली नाका वार्ड ने 5 महीने की बेबी उर्फ माही शर्मा की मौत की शिकायत की थी। शिकायत पर पुलिस ने मर्ग…

Read More

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जल्द शुरू हो सकता है प्रवेश

 उज्जैन ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गर्भगृह में एक बार फिर भक्तों का प्रवेश शुरू हो सकता है। 19 सितंबर के बाद होने वाली मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में गर्भगृह में प्रवेश शुरू करने को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। समिति सदस्य इस पर चर्चा करेंगे। प्रवेश शुरू करने को लेकर अंतिम निर्णय प्रबंध समिति का रहेगा। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बीते दो साल से सामान्य दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद है। केवल मंत्री, सांसद व विभिन्न अखाड़े के महामंडलेश्वर को विशेष अनुमति पर गर्भगृह में प्रवेश दिया जा रहा है।…

Read More

‘विदेश में देश की छवि खराब कर रहे हैं राहुल गांधी, ऐसा करना देशद्रोह’- शिवराज सिंह चौहान

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर विदेश में भारत देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उनका यह कार्य देशद्रोह जैसा अपराध है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने यहां मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कोई भी देशभक्त विदेश में जाकर अपने देश की छवि खराब नहीं कर सकता है। देश में तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की लगातार पराजय के कारण गांधी कुंठित हो…

Read More

छत्तीसगढ़ में कल शाम से हो रही झमाझम बारिश, 11 जिलों में मानसून का रेड अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीते तीन-चार दिनों से मानसून मेहरबान है। कल शाम सात बजे से लगातार रिमझिम, हल्की और मध्यम बारिश हो रही है, जो अब तक जारी है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेशभर में सुबह 10 बजे तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इन दोनों छत्तीसगढ़ में मानसून…

Read More

घर में बल्ब जलाने को लेकर पति-पत्नी में हो गई लड़ाई..पत्नी ने पति की कर दी हत्या

अंजलि सिंह, सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने मामूली विवाद पर अपने पति की हत्या कर दी। सरगुजा जिले के लुंड्रा ब्लॉक के रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत ग्राम बटवाही निवासी दिलसाय नागेश 30 वर्ष का 6 सितंबर की रात को बल्ब जलाने की बात को लेकर पत्नी पनमेश्वरी से विवाद हो गया। पति-पत्नी के बीच विवाद होता देख दिलसाय का बड़ा भाई साजाराम नागेश वहां आया और उनके बच्चों को लेकर अपने घर चला गया।   इसके बाद…

Read More

परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, पोस्टमार्टम की बात पर युवक उठ बैठा, यह है पूरा मामला

 जबलपुर  जबलपुर में अचानक हुए एक घटनाक्रम ने सभी को अचरज में डाल दिया। दुर्घटना में घायल एक युवक की गंभीर स्थिति पर उसे बेहतर उपचार के लिए एक अस्पताल ने मेडिकल कालेज रेफर किया। स्वजन को लगा कि युवक की जीवन समाप्त हो गया। उसका मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम होगा। युवक को एंबुलेंस से स्वजन मेडिकल कालेज लेकर जाने के लिए निकले। इधर, उनके कुछ परिचितों ने युवक की अंतिम संस्कार की तैयारी आरंभ कर दी। दुख प्रकट करने के लिए लोग घर पहुंचने लगे समस्त स्वजन और पड़ोसी…

Read More

कटनी जिले में सफाईकर्मी महिला के साथ कॉलेज प्रिंसिपल रफूचक्कर

कटनी मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक कॉलेज प्रिंसिपल की लव स्टोरी के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। मामला ढीमरखेड़ा इलाके का है जहां के सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल कॉलेज में सफाई करने वाली महिला के इश्क में पड़ गए और उसे लेकर फरार हो गए हैं। महिला शादी शुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। अब जब प्रिसिंपल महिला को लेकर फरार हो गए हैं तो महिला के पति ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। कॉलेज के प्रिंसिपल की…

Read More

नन्हीटेहरी खेत पर गये युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी से डर का माहौल बना

नन्हीटेहरी खेत पर गये युवक का  संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी से डर का माहौल बना परिजनों ने पड़ोस के कृषक पर हत्या करने का जताया शक टीकमगढ़ टीकमगढ़ मुख्यालय से लगभग 40किलोमीटर दूर थाना  बुड़ेरा अंतर्गत नन्ही टेहरी लुड़ियाखेरा में 19वर्षीय युवक लखन रैकवार का शव आज सुबह  संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर मिला,। आपको बता दें कि लखन रैकवार शनिवार को अपने खेत पर गया था ,देर रात जब लखन घर पर नहीं लौटा तो उसके दादा द्वारा कई बार फ़ोन लगाने पर उसका…

Read More

दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का शुभारंभ, नगर सहित विभिन्न जगहों पर विराजे गणपति

मनेन्द्रगढ़ हिन्दू मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद यानी कि भादो माह की शुक्ल पक्ष चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिवस को ही गणेश चतुर्थी कहा जाता है। पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाने वाला पर्व गणेश पूजा शनिवार से प्रारंभ हो गई है। शहर के साथ आस पास के क्षेत्रों में भी गणेश चतुर्थी से गणेश उत्सव का शुभारंभ हो चुका है जिसके मद्देनजर पंडालों में व्यापक तैयारिया की गई है। क्षे़त्र में साथ ही साथ बडी श्रद्धा से अपने.अपने घरों में भी प्रथम पुज्य श्री…

Read More

ISBT इंदौर से चलना शुरू हुई 28 बसें, यात्रियों के लिए पिक एंड ड्राप सुविधा

 इंदौर नायता मुंडला स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का निर्माण कार्य करीब दस माह पहले पूर्ण हो चुका था, लेकिन बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। सोमवार से यहां से अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) की महाराष्ट्र रूट की बसों का संचालन शुरू किया गया। पहले दिन 28 बसें संचालित की गईं। यात्रियों को बस स्टैंड तक लाने और ले जाने के लिए पिक एंड ड्राप की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान रूट की बसों का संचालन नायता मुंडला बस स्टैंड से…

Read More