सरगुजा जिले के एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों को कंपनी द्वारा 15-15 लाख रूपए की मुआवजा दी जाएगी। इसी प्रकार घायलों को 3-3 लाख रूपए की राशि मिलेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा गत रविवार को एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर सरगुजा द्वारा एलुमिना प्लांट हादसे की जांच के लिए जांच दल का गठन कर दिया गया है। कलेक्टर ने आज जांच दल…
Read MoreDay: September 11, 2024
राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया
भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमिटेड एवं मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। राज्य शासन ने 10 सितंबर को निगम, मंडलों, समितियों, परिषदों, प्राधिकरणों एवं अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक, सदस्यों के पूर्व में किए गए मनोनयन को निरस्त किए जाने का आदेश जारी किये थे। मंत्री श्री जायसवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लिमिटेड के एमडी श्री मोहित…
Read Moreकेन्या सरकार और नेतृत्व वाले अडाणी समूह के बीच हुए समझौते के विरोध में हवाई अड्डे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
केन्या केन्या सरकार और भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले अडाणी समूह के बीच हुए एक समझौते के विरोध में बुधवार को देश के मुख्य हवाई अड्डे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण विमानों का परिचालन थमा रहा और सैकड़ों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे रहे। सरकार ने कहा है कि अडाणी समूह के साथ निर्माण और संचालन समझौते के तहत जोमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नवीनीकरण किया जाएगा और एक अतिरिक्त रनवे एवं टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। समझौते के तहत समूह 30 वर्षों…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री श्री शाह से भेंट, प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से उनके कार्यालय नॉर्थ ब्लॉक नई दिल्ली में सौजन्य भेंट कर प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहकारिता के क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि गत दिवस राज्य शासन द्वारा दुग्ध संघों के प्रबंधन और संचालन आगामी पांच वर्ष के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के माध्यम से किए जाने पर सहमति…
Read Moreमुख्यमंत्री ने वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का किया अनावरण
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन पहुंचकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का अनावरण किया। मुख्यमंत्री साय सहित उपस्थित सभी ने दो मिनट मौन धारण कर वन शहीदों की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आज भावनाओं से भरा दिन है। हम उन वीर शहीदों का स्मरण कर रहे है जिन्होंने जंगलों, प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवों की रक्षा करते हुए…
Read Moreकनाडा में बैठे खतरनाक गैंगस्टरों से आ रही धमकियों और हिंसा का सामना कर रहा, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
कनाडा अपनी ऊर्जा और हिम्मत के लिए मशहूर रहा भारत का दिलेर राज्य पंजाब आजकल कनाडा में बैठे खतरनाक गैंगस्टरों से आ रही धमकियों और हिंसा का सामना कर रहा है। यह समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है कि राज्य सरकार और लोग मिलकर इसका हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कलविंदर सिंह, जो कनाडा में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, इसका ताजा उदाहरण हैं। उन्हें दो साल से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं, जिसकी वजह से उन्होंने अपने फेसबुक से सारे आलोचनात्मक वीडियो…
Read Moreराजस्थान के 90 लाख लोगों की सिक्योरिटी पेंशन अटकी, कांग्रेस ने सीएम को लिखी चिट्ठी
जयपुर. राजस्थान में जल्द ही उपचुनाव होने हैं। वहीं प्रदेश के 90 लाख लोग बीते 3 महीनों से सोशल सिक्योरिटी पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने इस मामले में राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा को एक पत्र लिखा है। जूली ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उन्हें जीवनयापन में परेशानी हो रही है। जूली ने अपने पत्र में लिखा, 'वर्ष 2013 में तत्कालीन…
Read Moreमध्य प्रदेश में प्यार के चलते महिला सिपाही ने SI को कार से कुचलकर घसीटा, हुई मौत
राजगढ़ मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला सिपाही किसी आदमी से प्यार करती थी। इस बीच दोनों के बीच झगड़ा हो गया और वे अलग हो गए। इस दौरान महिला सिपाही का एक सब इंस्पेक्टर से दोस्ती हो गई। जब महिला सिपाही का अपने पहले प्रेमी से फिर से मेलजोल हो गया तो दोनों ने मिलकर सब इंस्पेक्टर को मार डाला। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में महिला सिपाही ने अपने साथी के साथ मिलकर सब इंस्पेक्टर की कार से कुचलकर हत्या कर।…
Read Moreसंभागायुक्त कावरे की बड़ी कार्रवाई, बेलरगांव के तहसीलदार को किया निलंबित
रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी जिले के बेलरगांव तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार अनुज पटेल को बिना अनुमति या सक्षम स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर रहने और शासकीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण निलंबित किया गया है। संभागायुक्त कार्यालय से इस संबंध में आदेश भी जारी किया जा चुका है। निलंबित तहसीलदार का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय रायपुर नियत किया गया है। इस संबंध में कावरे ने बताया कि धमतरी जिले के बेलरगांव के तहसीलदार के खिलाफ…
Read Moreपत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी, मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल
रायपुर जशपुर जिले के नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है। क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जता रहे हैं। अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जारी अधिसूचना के तहत नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी। इस संबंध में लोगों से 21 दिनों तक इस संबंध में दावा-आपत्ति मांगी गई है।…
Read More‘ हमे मत बताइए अपने शरीर के साथ क्या करें?’, अबॉर्शन पर जोरदार बहस, कमला के तीर से बैकफुट पर ट्रंप
वॉशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए कैंपेन जोर पकड़ रहा है। इस बीच रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता कमला हैरिस के बीच पहली डिबेट हुई है। इस डिबेट के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए। एक तरफ ट्रंप ने कहा कि हैरिस जीतीं तो फिर इजरायल के अस्तित्व पर ही खतरा पैदा हो सकता है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध भी खत्म कराने की बात कही। इस पर हैरिस ने कहा कि आपको तो व्लादिमीर पुतिन खा जाएंगे। हालांकि…
Read Moreबंजर नदी में बाढ़ होने से मंडला से हिरदेनगर व बंजर नदी में पडने वाले रास्ते बंद
मंडला मंडला जिला व पड़ोसी जिलों में दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। जिससे मंडला जिला में नदी नाले उफान पर आ गए हैं। नर्मदा,बंजर ,कन्हार नदी सहित कई नदी नालों में बाढ़ है। जिससे जिले के अनेक ग्रामीण मार्ग बंद हो गए हैं। वही मंडला से डिंडोरी जिला,व मंडला से सिवनी जिला का जोड़ने वाले मार्ग में पुल में बाढ़ से मार्ग अवरुद्ध है। नर्मदा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बंजर नदी में बाढ़ से तटीय निचले इलाके के डूब गए है। मंडला जिले…
Read Moreकोलकाता में डॉक्टर्स पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत करने के लिए तैयार हुए, लेकिन रखी एक शर्त
कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस के एक महीने के बाद भी विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच कोलकाता में डॉक्टर्स पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत करने के लिए तैयार हो गए हैं। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने ममता बनर्जी से मुलाकात करने के लिए समय मांगा है। हालांकि, बैठक का लाइव प्रसारण करने की शर्त रखी है। एक डॉक्टर ने बताया कि अपने मेल में डॉक्टरों ने कहा कि वे किसी भी समय…
Read Moreउपमुख्यमंत्री शर्मा ने घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया
कवर्धा जिला कबीरधाम के ग्राम रानी सागर के पास आज एक दु:खद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइक सवार आपस में टकरा गए और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रहे थे, घायलों को देखते ही उपमुख्यमंत्री ने अपने काफिले को तुरंत रुकवाया और मानवीयता का परिचय देते हुए घायलों को अपने काफिले की गाड़ी में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया और अस्पताल में बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्वयं घटना स्थल पर रुककर स्थिति…
Read Moreमल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- यदि हम 20 सीटें और जीत जाते तो 400 पार का नारा देने वाले जेल में होते
अनंतनाग जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यदि लोकसभा चुनाव में हम 20 सीटें और जीत जाते तो 400 पार का नारा देने वाले जेल में होते। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर बिना नाम लिए ही निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग ईडी और सीबीआई के जरिए हमें डराते हैं, लेकिन गठबंधन वाले डरते नहीं हैं। यह सरकार तो टूटी-फूटी है। इसे एक पैरे नीतीश कुमार ने दी और दूसरी टीडीपी ने दी है। पहले ये लोग इस बार…
Read More