पार्षद दानिश अहमद ने अपने कुछ साथियों के साथ नपा कार्यालय में पहुंचकर आत्महत्या करने का प्रयास किया

शहडोल शहर के वार्ड नंबर-30 के पार्षद दानिश अहमद ने अपने कुछ साथियों के साथ नगरपालिका कार्यालय में पहुंचकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पार्षद ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पार्षद ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में अवैध निर्माण कराया जा रहा है, जिसे बंद नहीं कराया जा रहा है। पालिका प्रशासन उनके कहने के बावजूद इस मामले में कोई दखल नहीं दे रहा है, इसलिए वो परेशान है। पार्षद के इस कदम के बाद नगर पालिका प्रशासन की ओर से उसके खिलाफ कार्रवाई के…

Read More

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एसीबी की कार्रवाई जारी, रजिस्ट्रार ऑफिस में छापा

महासमुंद छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एसीबी की कार्रवाई जारी है. आज फिर सरायपाली रजिस्ट्रार ऑफिस में ACB की 11 सदस्यीय टीम ने छापा मारा और उप पंजीयक पुष्पलता लिली बेग को 26 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी वीरेन्द्र पटेल से पांच एकड़ की दान जमीन के रजिस्ट्री के एवज में उपपंजीयक ने 35 हजार रुपए मांगा था. 11 हजार रजिस्ट्री फीस के अलावा उप पंजीयक से 26 हजार में रजिस्ट्री का सौदा तय हुआ था. इस मामले की प्रार्थी ने वाइस…

Read More

छत्तीसगढ़-राज्यपाल रमेन डेका से मिले राज्य बाल कल्याण परिषद के पदाधिकारी, बाल कल्याण गतिविधियां बताईं

रायपुर. राज्यपाल श्री रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के सामान्य सचिव श्री चंद्रेश शाह एवं अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने संस्था कीे गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मध्य भारत का एक मात्र स्पीच थेरेपी सेंटर उनकी संस्था द्वारा रायपुर के सप्रे स्कूल में स्थापित किया गया है। जहां नाम मात्र राशि पर सेवाएं दी जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक 24 बच्चों का उपचार कर उन्हें मुख्य धारा में लाया गया है। अब ये बच्चे सामान्य स्कूलों में प्रवेश लेकर…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने उसके आदेश की अनदेखी करने को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को कड़ी फटकार लगाई

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने उसके आदेश की अनदेखी करने को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को कड़ी फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने कहा कि जब उसने एक बार आदेश दे दिया तो फिर उसी के मुताबिक सबकुछ होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मामला एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर केस से जुड़ा है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने दो न्यायिक अधिकारियों को 2009 में उनके खिलाफ कथित विवाहेत्तर संबंध (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) के आरोपों पर सेवा से बर्खास्त कर दिया था। ये आरोप पुरुष अधिकारी की पत्नी द्वारा लगाए…

Read More

पुलिस में 341 विभिन्न पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने दी मंजूरी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राज्य में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग द्वारा 341 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें सर्वाधिक 278 पद सब इंस्पेक्टर के हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस बल में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। स्वीकृत पदों में 19 सूबेदार, 278 उप निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमाण्डर, 4 उप निरीक्षक…

Read More

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि महत्वपूर्ण पद पर बैठे कुछ लोगों को राष्ट्रीय हित का कोई ज्ञान नहीं, दुश्मनों संग मिले

नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे में इल्हान उमर जैसी विवादित सांसद और तख्तापलट के माहिर कहे जाने वाले डोनाल्ड लू से मुलाकात पर विवाद हो रहा है। इस बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि महत्वपूर्ण पद पर बैठे कुछ लोगों को राष्ट्रीय हित का कोई ज्ञान नहीं है। संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति का देश के दुश्मनों में शामिल होना निंदनीय, घिनौना और असहनीय है। धनखड़ ने संसद भवन परिसर में राज्यसभा सचिवालय में इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि…

Read More

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों ने बैठक की जो लाइव टेलिकास्ट करने की मांग की थी उसे ठुकरा दिया, 15 सदस्यीय डेलिगेशन

कोलकाता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर केस के बाद से ही प्रदर्शन चल रहा है। विरोध जता रहे अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों को पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने नया लेटर भेजा है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से शाम पांच बजे बातचीत करने के लिए बुलाया है। इसके साथ ही, मुख्य सचिव ने नए लेटर में डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की संख्या 15 तक सीमित कर दी है। हालांकि, डॉक्टरों ने बैठक की जो लाइव…

Read More

सामूहिक मुंडन करवा रहे सब इंस्पेक्टर भर्ती के अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा

रायपुर सामूहिक मुंडन करवाकर विरोध कर रहे सब इंस्पेक्टर भर्ती के अभ्यर्थियों को पुलिस ने तेलीबांधा जलाशय के पास से खदेड़ा। उसके बाद सभी अभ्यर्थी नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पहुंचे जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए फिर से अपना विरोध जताया। इससे पहले युवकों ने मुंडन कराया और युवतियों ने प्रतिकात्मक रूप से अपनी चोटी का सिरा कटवाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यार्थियों ने कहा कि उनकी अभिभावक सरकार है जो मर गई है इसलिए यह कर रहे हैं। अब तक 15 अभ्यर्थियों ने मुंडन करा लिया…

Read More

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 89 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, माकपा को दी एक सीट

नई दिल्ली कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 89 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और गठबंधन के तहत एक सीट उसने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को दी है। मुख्य विपक्षी दल द्वारा हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 89 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) और समाजवादी पार्टी के साथ उसके गठबंधन की संभावना फिलहाल खत्म हो गई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। कांग्रेस ने बुधवार देर रात 40…

Read More

छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस, पुरानी शैली बदलें और संवेदनशीलता से समस्याएं निपटाएं

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में दो दिवसीय कलेक्टर कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सबको और अधिक कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कलेक्टरों से कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित की जाए और इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक…

Read More

नशे के अवैध कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को तीन माह की जेल

१५ रायपुर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नशीली दवाओं और गांजे के अवैध व्यापार से जुड़े दो महत्वपूर्ण मामलों में आयुक्त महादेव कांवरे ने एक निर्णायक और प्रभावशाली कार्रवाई की है। उन्होंने अवैध व्यापार में लिप्त दो आरोपियों को अलग-अलग प्रकरण में तीन-तीन महीने की सजा सुनाई है, जो नशे के खिलाफ प्रशासन की कड़ी मुहिम का स्पष्ट संकेत है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, अनावेदक एजाज खान पिता अहमद खान, निवासी भवानी नगर सिमगा, और ज्वाला चतुवेर्दी पिता इंद्रमन चतुवेर्दी, निवासी भैंसापसरा, बलौदाबाजार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा इश्तगाशा…

Read More

केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने मांग की है कि नागमंगला घटना की जांच एनआईए से करवाई जांच

बेंगलुरु कर्नाटक में गणपति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने मांग की है कि नागमंगला घटना की जांच एनआईए से करवाई जाए। राज्य के मांड्या जिले के नागमंगला में गणपति विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद क्षेत्र में दंगा भड़क गया था। गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए बीजेपी नेता ने सिद्धारमैया सरकार पर केवल हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया और कहा कि यह घटना भगवान गणेश के साथ-साथ हिंदुओं का भी अपमान है। उन्होंने यह भी कहा है…

Read More

रतलाम में गणेश प्रतिमा जुलूस में पत्थरबाजी को दिग्विजय सिंह ने बताया कोरी अफवाह

भोपाल रतलाम में गणेश प्रतिमा जुलूस में पत्थरबाजी पर एकतरफा पुलिस की कार्रवाई के बाद राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पत्थरबाजी की घटना को अफवाह बताया। इस पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह दिग्विजय सिंह का पाकिस्तान प्रेम है। इसके लिए उनका सम्मान होना चाहिए। 'एसपी ने ईमानदारी से क्या कार्य' दिग्विजयसिंह ने लिखा- 'एमपी में एक बार फिर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। रतलाम में कुछ दिन पहले गणेश जी की यात्रा निकाली जा रही…

Read More

छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय ने की बस्तर दशहरा पर्व की समीक्षा, ऐतिहासिक पर्व की गरिमा के अनुरूप हों कार्यक्रम

रायपुर/बस्तर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कल शाम यहां अपने निवास कार्यालय 75 दिन तक मनाये जाने वाले देश के ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के सफल आयोजन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस दौरान बस्तर दशहरा पर्व की गरिमा के अनुरूप सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सर्व संबंधितों को सौंपे गए दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 75 दिन तक चलने वाला बस्तर दशहरा पर्व हरेली अमावस्या के दिन पाट जात्रा पूजा विधान के साथ 4 अगस्त 2024 से शुरू हो गया है,…

Read More