मुंबई, बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को माता-पिता बनने की बधाई देने के लिए मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचे। दीपिका और रणवीर ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। वीडियो में शाहरुख खान की कार को अस्पताल परिसर में प्रवेश करते और बाहर निकलते हुए देखा गया। दीपिका पादुकोण ने आठ सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर की आधिकारिक पुष्टि दंपति ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की। बच्ची के आगमन के…
Read MoreDay: September 13, 2024
प्रधानमंत्री मोदी के 17 सितंबर को ओडिशा दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई
भुवनेश्वर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को ओडिशा के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई.बी. खुरानिया ने भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त संजीव पांडा और पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रतीक सिंह के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल जनता मैदान का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह मंगलवार को ओडिशा का दौरा करेंगे, जहां वह महिला सशक्तीकरण के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सुभद्रा योजना’ की शुरुआत करेंगे और कुछ परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। एक अधिकारी ने कहा,…
Read Moreसिम्स के एचओडी महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के मामले में हटाए गए
बिलासपुर सिम्स की 2019 बैच की 40 महिला इंटर्न डाक्टरों ने मिलकर दस जुलाई को डीएमई के साथ बिलासपुर कलेक्टर से शिकायत की थी। इसमें उल्लेख था कि डाक्टर का हमारे प्रति आचरण ठीक नहीं है, वे बेड टच करते हुए हमेशा से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देते आ रहे हैं। वहीं एक इंटर्न महिला डाक्टर का कहना था कि वे विशेष रूप से मुझे परेशान करते आ रहे थे, जिसका बार-बार विरोध करने के बाद डा. ओपी राज नहीं माने और मेरे साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम…
Read Moreअपराधियों के मन में कानून का भय हो, पीड़ितों को त्वरित मिले न्याय : मुख्यमंत्री साय
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि अपराधियों के मन में कानून का भय हो, पीड़ितों को त्वरित न्याय मिले। आम जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम रहे। बेवजह किसी नागरिक को परेशान न किया जाए। पुलिस का व्यवहार आम नागरिकों के साथ मित्रवत हो। पुलिस थानों का वातावरण ऐसा हो कि आम नागरिक को पुलिस थानों में प्रवेश करते समय सहयोग की उम्मीद हो। वे आज राजधानी के न्यू-सर्किट हाउस में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर…
Read More‘अवैध निर्माण वाली मस्जिद सील की जाएगी ‘, हिमाचल के मंडी में जबरदस्त बवाल के बाद डिप्टी कमिश्नर का ऐलान
शिमला हिमाचल प्रदेश के मंडी में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच शुक्रवार को मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम में सुनवाई हुई. मंडी नगर निगम ने मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर सुनवाई करते हुए मस्जिद कमेटी को अहम आदेश दिया. नगर निगम ने कहा कि मस्जिद का बिना अनुमति के बनाया गया ढांचा तोड़ना होगा. नगर निगम ने मस्जिद कमेटी को इसके लिए 30 दिनों का समय दिया गया है. साथ ही सख्त आदेश देते हुए कहा कि…
Read Moreउड़ीसा से गांजा लेकर आए तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर – चांपा चांपा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक महिला और दो पुरूष रेलवे स्टेशन के बाहर निर्माणाधीन पार्किंग स्थल बिजली खंभा के पास बैग में गांजा भरकर रखे है। सूचना मिलने पर चांपा थाना प्रभारी डा. नरेश पटेल पुलिस स्टाफ और साइबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे । जहां दिलीप भोई, संपत कुमार सूर्यवंशी व मोंगरा बाई खड़े हुए मिले। पुलिस ने तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर उनके पास रखे बैग की तलाशी ली । उनके पास से तीन बेग में 10…
Read Moreअगली सुनवाई तक कोई पेड़ न काटें और न प्रतिरोपित करें: कोलकाता मेट्रो परियोजना पर न्यायालय ने कहा
नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने कोलकाता के प्रतिष्ठित विक्टोरिया मेमोरियल से सटे मैदान इलाके में मेट्रो रेल परियोजना के मामले में शुक्रवार को निर्देश दिया कि अब से अगली सुनवाई तक वहां कोई पेड़ नहीं काटा जाएगा और न ही प्रतिरोपित किया जाएगा। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के 20 जून के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार, रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उच्च न्यायालय ने कथित…
Read Moreकैरिबियाई प्रीमियर लीग में एक मैच के दौरान ड्वेन ब्रावो ने आंद्रे रसल को अपना गोल्डन बूट गिफ्ट किया
मुंबई कैरिबियाई प्रीमियर लीग में एक मैच के दौरान ड्वेन ब्रावो ने आंद्रे रसल को अपना गोल्डन बूट गिफ्ट किया है। ब्रावो द्वारा गिफ्ट किए गए जूते को रसल ने बिना देरी किए पहना और उसी के साथ ट्रेनिंग भी की। ब्रावो द्वारा रसल को बूट देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ड्वेन ब्रावो ने हाल ही में कहा था कि कैरिबियाई प्रीमियर लीग के जारी सत्र के बाद इस टूर्नामेंट से संन्यास लेंगे। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के आधिकारिक अकाउंट द्वारा शेयर की गई एक क्लिप…
Read Moreआप सांसद राघव चड्ढा ने केजरीवाल को जमानत मिलने पर ईमानदार राजनीति का ब्रांड बताया
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए उन्हें ईमानदार राजनीति का प्रतीक बताया, जिन्हें अपनी बढ़ती लोकप्रियता के कारण जेल जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि आप और केजरीवाल आगामी हरियाणा चुनाव में पार्टी के अभियान का नेतृत्व करेंगे। आप को और मजबूती मिलेगी- चड्ढा राघव चड्ढा ने कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं। वह (अरविंद केजरीवाल) सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि ईमानदार राजनीति का…
Read Moreकांग्रेस देश के टुकड़े करने वालों के साथ, भाजपा उनका सफाया करती है : अनुराग ठाकुर
जम्मू जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर है। जम्मू में एक सभा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 में यदि कांग्रेस की 20 सीटें और आ गई होती तो ये सारे के सारे लोग जेल में होते। उन्होंने कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे में कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता नजर आती है। खड़गे चुनाव हारने के बाद भी भारत…
Read Moreमहापौर एमआईसी टीम के साथ विनोबा नगर मणि कंचन केंद्र गई
बिलासपुर महापौर जानकी काट्जू इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग बढ़ाने के लिए महा सफाई अभियान चलाते हुए लग्न वालों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। महापौर एमआईसी टीम के साथ विनोबा नगर मणि कंचन केंद्र गई। महापौर ने केंद्र में स्वच्छता दीदी, सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर और सफाई दरोगा की संयुक्त बैठक ली। इसमें पार्षदो की भी उपस्थिति रही। उन्हें मुख्य एजेंडा बताते हुए आपस में समन्वय स्थापित कराने कहा गया। पार्षदों के साथ सेंटर की सुपरवाइजर एवम स्वच्छता दीदियों से परिचय कराया गया। उन्हें हर…
Read Moreराजस्थान में पूर्व मंत्री सुंदरलाल “काका” का निधन
जयपुर राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता काका सुंदरलाल का निधन हो गया।वह करीब 92 वर्ष के थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और उन्होंने गुरुवार देर रात जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव झुंझुनूं जिले के बुहाना तहसील के कलवा में किया जाएगा। वह सात बार विधायक निर्वाचित हुए और राज्य के दो बार कैबिनेट एवं एक बार राज्य मंत्री तथा एक बार संसदीय सचिव रहे। वह कांग्रेस और भाजपा…
Read Moreउप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 से ज्यादा संपत्ति ED ने की अटैच
रायपुर प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी अटैच कर दिया है. ED ने अटैच की गई संपत्तियों का बोर्ड उनके घर में चस्पा कर दिया है. बताया जा रहा है कि अटैच की गई संपत्तियों में सौम्या चौरसिया का भिलाई स्थित सूर्या विहार स्थित निवास भी शामिल है. सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वे सेंट्रल…
Read Moreसचिन पायलट 15 सितंबर को जाएंगे छत्तीसगढ़, नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव पर होगा मंथन
रायपुर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 15 सितंबर को राज्य का दौरा करेंगे। पालयट अपने दो दिवसीय राज्य के प्रवास के दौरान वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें करेंगे। जानकारी के अनुसार, पायलट के साथ दोनों नवनियुक्त प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार और जरिता लैतफलांग भी छत्तीसगढ़ जाएंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाएंगे। इसके अलावा संगठन में बदलाव को लेकर भी चर्चा होने का अनुमान है। सीनियर नेताओं की होगी बैठक सचिन…
Read Moreबांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये रोहित और विराट चेन्नई पहुंचे
चेन्नई भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिये यहां पहुंच गए। पीली जर्सी पहने रोहित सुरक्षाकर्मियों के घेरे में हवाई अड्डे से बाहर निकले जबकि विराट लंदन से सीधे तड़के यहां पहुंचे हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज केएल राहुल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बृहस्पतिवार को ही यहां पहुंच गए थे। खिलाड़ी एक महीने से अधिक के ब्रेक के बाद मैदान पर लौटेंगे। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारत को पराजय का…
Read More
